Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The third match of the veterans' cricket series between Pilibhit and Lakhimpur will take place today.

Pilibhit News: पीलीभीत और लखीमपुर के बीच आज होगा वेटरन्स क्रिकेट सीरीज का तीसरा मुकाबला

Sun, 01 Nov 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 01 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The third match of the veterans' cricket series between Pilibhit and Lakhimpur will take place today.
शहर के एक होटल में प्रेसवार्ता में मौजूद ​खिलाड़ी। स्त्रोत आयोजक - फोटो : ARchive
पीलीभीत। एलएच शुगर फैक्टरी मैदान पर रविवार को पीलीभीत और लखीमपुर की वेटरन्स क्रिकेट टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। सुबह साढ़े दस बजे शुरू होने वाले इस मैच को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने तैयारियां की हैं।
विज्ञापन


पीलीभीत वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जगदीश सक्सेना ने बताया कि इस सीरीज के मुकाबलों के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश की चार जोनल टीमों ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ और साउथ में चयनित होने का मौका मिलेगा। इसके बाद चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। क्रिकेट मैच को लेकर शनिवार को शहर के एक होटल में हुई बैठक में पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर गोपाल शर्मा व उत्तर प्रदेश रणजी टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश शर्मा मौजूद रहे। गोपाल शर्मा ने वेटरन्स क्रिकेट को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को सक्रिय रखने के साथ नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed