{"_id":"6ae64793ab7ee7b9e00c6eaa","slug":"from-november-16-to-november-30-you-will-be-able-to-conduct-the-census-for-your-own-family-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-172358-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 16 नवंबर से 30 नवंबर तक खुद कर सकेंगे परिवार की जनगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 16 नवंबर से 30 नवंबर तक खुद कर सकेंगे परिवार की जनगणना
Sun, 01 Nov 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार आमजन को पहली बार अपनी और परिवार के सदस्यों की जनगणना स्वयं ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रशिक्षित प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनसंख्या गणना करेंगे। पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण का कार्य कराया जाएगा।
जिला जनगणना अधिकारी प्रसून द्विवेदी ने बताया कि जनगणना-2027 देश की 16वीं और आजादी के बाद आठवीं जनगणना होगी। स्व-गणना के लिए कोई भी परिवार निर्धारित अवधि में जनगणना पोर्टल पर जाकर अपने सदस्यों का विवरण स्वयं दर्ज कर सकेगा। ऑनलाइन जानकारी भरने के बाद एक विशिष्ट पहचान संख्या जारी होगी। परिवार को यह संख्या घर पहुंचने वाले प्रगणक को उपलब्ध करानी होगी। प्रगणक इसके आधार पर ऑनलाइन दर्ज जानकारी का सत्यापन करेंगे। हालांकि स्व-गणना की सुविधा वैकल्पिक रखी गई है। जनसंख्या गणना के लिए निर्धारित प्रश्नावली में कुल 40 सवाल शामिल किए गए हैं। इनके माध्यम से परिवार के प्रत्येक सदस्य से संबंधित विभिन्न जानकारियां जुटाई जाएंगी।
-- -- -- -- -- -- -
व्यक्तिगत जानकारी रहेगी गोपनीय, बैंकिंग विवरण न दें
एडीएम व जिला जनगणना अधिकारी प्रसून द्विवेदी ने बताया कि जनगणना के दौरान लोगों की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि प्रगणकों को सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही आगाह किया कि जनगणना के नाम पर किसी भी व्यक्ति को बैंकिंग पासवर्ड, एटीएम पिन, यूपीआई पिन अथवा ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी न दें।