फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   group dance in Youth festival gets applause of spectators

मनमोहक प्रस्तुतियों ने बिखेरे इंद्रधनुषी रंग

Fri, 05 Jan 2018 08:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत Updated Fri, 05 Jan 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
group dance in Youth festival gets applause of spectators
group dance
क्रिएटिव आर्ट ग्रुप और अनुभूति सेवा समिति की ओर से गांधी भवन में चल रहे शाहजहांपुर युवा महोत्सव के चौथे दिन इंटर कॉलेजों की समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दिन में समूह नृत्य प्रतियोगिता के बाद देर शाम कवि सम्मेलन भी हुआ।
विज्ञापन

समूह नृत्य प्रतियोगिता में मात्र दो कॉलेजों ने ही प्रतिभाग किया। शेष पंजीकृत टीमें नहीं पहुंचीं। शुक्रवार को डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज तथा लीड कांवेंट के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरीं। इसी क्रम में मनीषी ताइक्वांडो एसोसिएशन से जुड़े खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो का प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी हरिशरण वाजपेयी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संचालन मुख्य आयोजक नरेंद्र सक्सेना ने किया।
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में शाम को गीतकार साबिर जलालाबादी की अध्यक्षता में हुए कवि सम्मेलन में खीरी के श्रीकांत सिंह, शाहाबाद से करुणेश दीक्षित, मनोज कश्यप, राशिद हुसैन राही, हमीद खिजर, सरिता वाजपेयी, अमित त्यागी, कौशलेंद्र मिश्र, मनोज मंजुल, एपी सिंह, अमरजीत सिंह, शशि सिंह, अनुज गुप्ता आदि ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम में नीरज वाजपेयी, मो. इरफान, अर्जुन, पुनीत मनीषी, यश भार्गव, हर्ष, शिवा, आदित्य आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed