फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   groom infected, helth team reched at his door

पीलीभीत: बरात लेकर पहुंचा दूल्हा निकला संक्रमित, जांच के लिए घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Sat, 31 Jul 2021 01:59 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 31 Jul 2021 01:59 PM IST
सार

उत्तराखंड के खटीमा जा रहा युवक रैंडम सैंपल में कोरोना पॉजिटिव मिला था

विज्ञापन
groom infected, helth team reched at his door
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिन पहले चंदोई गांव का एक युवक अपनी बरात लेकर उत्तराखंड के खटीमा के लिए रवाना हुआ। बॉडर्र पर युवक रैंडम सैंपल में कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके बाद उसे वापस लौट दिया गया था। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंची और संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे । संक्रमित को होम आइसोलेट कर दिया है।

विज्ञापन

कोतवाली के गांव चंदोई से एक युवक बुधवार को दोपहर को उत्तराखंड के खटीमा के गांव हल्दीघेरा गांव में 40 लोगों के साथ बारात लेकर जा रहे थे। तभी मझोला के आगे उत्तराखंड बॉर्डर पर उसकी कोरोना की जांच की गई। तो दूल्हा कोरोना संक्रमित निकला। इस पर पहले तो परिवार वाले साठगांठ में जुट गए , लेकिन बात नहीं बने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन


शुक्रवार को मामले की जानकारी होने के बाद सीएमओ ने टीम को उसके घर भेजा और संपर्क में आने वाले परिवार और रिश्तेदारों के सैंपल कराकर जांच को भेजे हैं। मौके पर करीब 20 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही संक्रमित का दोबारा चेकअप करने के बाद उसे होम आइसोलेट कर दिया है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया संक्रमित को होम आइसोलेट कर दिया है। साथ संपर्क में आने वालों की कोरोना की जांच कराई गई है। निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed