{"_id":"64ff5fca605be014500779c4","slug":"grandmother-beaten-by-daughter-in-law-when-she-came-to-meet-her-granddaughter-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-4034-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पौत्री से मिलने पहुंची दादी को पुत्रवधू ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पौत्री से मिलने पहुंची दादी को पुत्रवधू ने पीटा
Tue, 12 Sep 2023 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। पौत्री से मिलने उसकी ननिहाल पहुंची महिला से गाली-गलौज कर उसकी पिटाई की गई। आरोपियों ने महिला का मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस ने पीड़िता की ओर से उसकी पुत्रवधू समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना दो सितंबर को क्षेत्र के एक गांव में हुई। पीड़िता ने बताया कि उसके पुत्र की मौत हो चुकी है। पुत्रवधू अपने मायके में रह रही है। घटना के दिन अपनी पौत्री से मिलने कार से गई थी। पुत्रवधू के मायके पहुंचने और घर का दरवाजा खटखटाने पर उसकी पुत्रवधू अमनदीप कौर ने दरवाजा खोला। उस वक्त वहां उसकी बहन रूपेंद्र कौर और अवतार सिंह, गुरविंंदर सिंह मौजूद थे। दरवाजा खुलते ही आरोपी उसे गालियां देने लगे। विरोध पर चारों ने उसकी पिटाई की।
आरोप है कि अवतार सिंह और गुरविंदर सिंह ने उसे सबक सिखाने की बात कहते हुए छेड़छाड़ की। दोबारा आने और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। उसका मोबाइल भी आरोपियों ने छीन लिया। कार चालक ने बमुश्किल उसे बचाया। कोतवाल जगत सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।