फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   gram suraksha samiti is not action in practical

थानों के कागजों में चल रहीं ग्राम सुरक्षा समितियां

Thu, 04 Feb 2016 07:11 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 04 Feb 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
gram suraksha samiti is not action in practical
शासन के आदेश पर गांवों में करीब चार साल पहले ग्राम सुरक्षा समितियों का गठन किया गया था। इसके पीछे शासन की मंशा यह थी कि गांवों में सुरक्षा समितियों के होने से अपराधों पर अंकुश लगाने में पुलिस को काफी मदद मिलेगी। गांवों में होने वाली हरेक गतिविधियों की जानकारी पुलिस को मिलेगी। इससे जहां एक तरफ पुलिस का गांव-गांव में अपना नेटवर्क रहेगा, वहीं पुलिस अपराधियों पर समय रहते हुए कार्रवाई कर सकेगी। इसके अलावा प्रतिमाह सुरक्षा समितियों की थाना स्तर पर बैठकें करने और बाकायदा इसका एक रजिस्टर बनाने और समितियों द्वारा दिए जाने वाले सुझावों को उसमें दर्ज कर उस पर अमल करना था। जिले में शासन के आदेश पर गांवों में पांच सदस्यीय टीम गठित हुई। शुरुआती दौर में तो थाना स्तरों पर बैठके हुईं, लेकिन ज्यों-ज्यो समय गुजरता गया। पुलिस ने सुरक्षा समितियों की सुधि लेनी बंद कर दी। इससे सदस्यों का समिति से मोह भंग होने लगा। ऐसा नहीं है कि समितियों के सक्रिय होने की जानकारी एसपी से लेकर थानेदारों तक नहीं है। फिर भी आला अफसर जिले में समितियों के सुधार और सक्रिय करने के कोई ठोस प्रयास नहीं किए।
विज्ञापन

सुरक्षा समितियों के रजिस्टर के पन्ने भी जस के तस
जिले में 14 थाने हैं। इन थानों पर कागजों में सुरक्षा समितियां आज भी बदस्तूर संचालित हैं, लेकिन अगर थानों पर रखे समितियों को देखें तो अधिकांश थानों के रजिस्टर के चार-छह पन्नों को छोड़ दें तो शेष पन्ने आज भी खाली हैं। वर्ष 2016 में थानों पर बनाए गए सुरक्षा समितियों के रजिस्टर के पन्ने एक माह बीतने के बाद भी जस के तस हैं।
विज्ञापन



सुरक्षा समितियां होने से जनता को भी लाभ मिलता है। थाना स्तर पर इसकी समीक्षा की जाएगी। यदि समितियां निष्क्रिय हैं तो उन्हें सक्रिय किया जाएगा।
- अनिल कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed