फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gram Panchayats will also be illuminated on Diwali, orders issued

Pilibhit News: दिवाली पर ग्राम पंचायतें भी होंगी जगमग, जारी हुए आदेश

Wed, 08 Nov 2023 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayats will also be illuminated on Diwali, orders issued
खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने और नई लगवाने के जारी हुए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। नगर पालिका और नगर पंचायतों में दिवाली पर हर पोल पर लाइट लगवाने के निर्देश के बाद मुख्यमंत्री ने गांवों में भी प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश पर मुख्य विकास अधिकारी ने बीडीओ और एडीओ को दिवाली से पहले ही खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने और न होने पर खरीदने के निर्देश दिए हैं।
नगर पालिका क्षेत्र और नगर पंचायतों में प्रकाश की व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइटों को खरीदा जा रहा है। यही नहीं संबंधित विभाग के जिम्मेदार भी अपने संसाधनों से व्यवस्था कर रहे हैं। इसी तरह से अब शासन ने ग्राम पंचायतों में भी दिवाली पर प्रकाश की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य वित्त से खरीदी गई लाइटों को चेक कराया जाए। जहां पर लाइट खराब हो उसकी मरम्मत कराकर लगवाएं। यही नहीं पोल पर लाइट न होने पर वित्तीय नियमों के तहत उनकी खरीद कर लगवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्य दिवाली से पहले हर हाल में कर लिया जाए। गांवों में प्रकाश के साथ ही सफाई को भी कर्मियों को लगाकर करवाया जाए। कहीं भी गंदगी न रहे। मुख्यमंत्री की ओर से मिले इस आदेश के बाद मुख्य विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जिले के सभी बीडीओ और एडीओ को निर्देश जारी किए हैं।
शासन से मिले आदेशों को बताकर उसी के अनुसार काम करने के लिए कहा गया है। इसमें सीडीओ ने अमृत सरोवर, गोआश्रय स्थलों पर भी प्रकाश और साफ सफाई कराने के लिए कहा है।


दिवाली को महज तीन दिन शेष अब तक नहीं खरीदी गईं लाइटें
ग्राम पंचायतों में भी लाइटें लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि दीपावली पर अंधेरा न रह सके लेकिन अब तक लाइटें खरीदी ही नहीं गई हैं। जबकि दीपावली को अब महज तीन दिन रह गए हैं। सवाल यह है कि मुख्यमंत्री के आदेश भी जिले में हवा में उड़ाए जा रहे हैं। महज कागजों में निर्देश जारी कर खानापूर्ति की जा रही है।

00
शासन से मिले निर्देश पर सभी खंड विकास अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। दिवाली से पहले प्रकाश और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा। इसमें लापरवाही पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की गई है।
- धर्मेंद्र प्रताप सिह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed