फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gram panchayat secretary tore birth certificate application

ग्राम पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाणपत्र के आवेदन फाड़े

Wed, 30 Mar 2016 08:33 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Wed, 30 Mar 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सचिव द्वारा जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन फाड़ देने से खफा वकीलों ने ब्लाक कार्यालय में प्रदर्शन किया। बाद में वकीलों ने बीडीओ से मिलकर सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन

वकील अनुराग पांडेय ने बताया कि उन्होंने चार जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए एक ग्राम पंचायत सचिव को जनवरी में चार आवेदन दिए थे। तमाम चक्कर काटने के बाद भी प्रमाण पत्र नहीं बन सके। आरोप है कि मंगलवार को उनके मुंशी मदन से सुविधा शुल्क तय कर तीन प्रमाण पत्र बनवाने की सचिव ने हामी भर दी। मामला तय होने पर जब सचिव ने कुछ कागजातों की फोटो स्टेट कराने को उनके मुंशी से कहा, तब मुंशी ने सब कुछ तय होने पर फोटो स्टेट कराने से इंकार कर दिया। आरोप है कि तब सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन फाड़ दिए। जब वकीलों को यह पता लगा तो वे खफा हो गए। बुधवार को वकीलों ने ब्लाक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और बीडीओ से मिलकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों मेें मुकेश श्रीवास्तव, हरिओम, फकरुल मंजरी टिंकू, तंजीम खां, अब्दुल हफीज, सुशील राठौर, रामवरन, राजीव कुशवाहा, राहुल आदि थे। 
विज्ञापन


सचिव ने प्रमाण पत्र गलत जारी होने की जानकारी पर आवेदन फाड़ने की बात मोबाइल पर बताई है। सचिव को मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। प्रमाण पत्र अब तक मैनुअल जारी हो रहे हैं। अब प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन जारी कराया जाएगा। यह सुविधा शीघ्र शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतीश पांडेय, बीडीओ पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed