{"_id":"1b46893ad2deb8a9447d7c3609b8bbe9","slug":"gram-panchayat-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर से लैस होंगी ग्राम पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर से लैस होंगी ग्राम पंचायतें
पीलीभीत।
Updated Tue, 17 Feb 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों को जल्द कंप्यूटर से लैस किया जाएगा। इसके प्रथम चरण के तहत कंप्यूटर लगाने को पांच ग्राम पंचायतों का चयन कर लिया गया है जबकि शेष गांव में लैपटॉप उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं।
ग्रामीणों को अब खसरा खतौनी, बीपीएल सूची, आय जाति प्रमाणपत्र एवं विभिन्न प्रकार की जानकारी ग्राम पंचायत स्तर पर ही मिल सकेगी। इसके लिए राजीव गांधी सशक्तिकरण योजना के तहत ग्राम पंचायतों को कंप्यूटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। योजना के प्रथम चरण में जिले के पांच गांव को चयनित कर डेस्कटॉप लगाए जाने को स्वीकृति मिल गई है। इन गांव का चयन ग्राम पंचायत भवनों की स्थिति, बिजली कनेक्शन, सुरक्षा व्यवस्था आदि के आधार पर की गई है। शेष ग्राम पंचायतों में डेस्कटॉप के स्थान पर लैपटॉप दिया जाएगा जिसके लिए खंड विकास अधिकारी के माध्यम से ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।
00000000000
इन गांव में लगेंगे कंप्यूटर
ग्राम पंचायत ब्लाक
माधोटांडा पूरनपुर
न्यूरिया मरौरी
सरदाह ललौरीखेड़ा
अमरिया अमरिया
पिपरिया भजा मरौरी
0000000000000
ग्राम पंचायतों में कंप्यूटर सुविधा उपलब्ध कराने को पांच गांव का चयन किया जा चुका है। इनमें डेस्कटॉप लगेंगे। शेष ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रस्ताव शासन से स्वीकृत होने के बाद लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
बीपी सक्सेना, डीपीआरओ