फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   GPS location of PTR's forest posts, barrers' summons

पीटीआर की वन चौकियों, बैरियरों की तलब की जीपीएस लोकेशन

Tue, 08 Dec 2020 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
GPS location of PTR's forest posts, barrers' summons
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में स्थित वन चौकियों, रेंज कार्यालय, बैरियर आदि की जीपीएस लोकेशन तलब की गई है। पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर के मुताबिक, यह कवायद जंगल क्षेत्र और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर की गई है।
विज्ञापन

देश समेत दुनिया के 13 देशों में बाघों की बढ़ती संख्या को लेकर पहले पायदान पर पहुंचे पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अफसरों और कर्मचारियों के हौसले बुलंद हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व 73 हजार हेक्टेयर में फैला हुआ है। उधर, टाइगर रिजर्व के अफसरों ने जंगल और वन्यजीवों की बेहतरी की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने सभी पांचों रेंजों में स्थित बैरियर, वन चौकी, तालाब, नदी, रेंज कार्यालय सहित कर्मचारी आवासों की जीपीएस लोकेशन तलब की है। इस पर सभी रेंजों में तेजी से काम शुरू किया जा चुका है। संभवता दो-तीन दिन में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। माना जा रहा है कि जीपीएस लोकेशन मिलने के बाद उच्चाधिकारी जंगल की बेहतर तरीके से निगरानी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व के सभी मुख्य स्थानों की जीपीएस लोकेशन ली जा रही है। जंगल में और क्या बेहतर किया जा सकता है। आने वाले समय में इस पर काम किया जाएगा।
- नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed