फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   government paddy procurement centre stalled for 23 days farmer tries to set it on fire in Pilibhit

Pilibhit News: सरकारी धान खरीद केंद्र पर 23 दिन से तौल ठप, परेशान किसान ने की आग लगाने की कोशिश

Sat, 15 Nov 2025 03:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Nov 2025 03:13 PM IST
सार

पीलीभीत जिले की रमनगरा समिति के सरकारी खरीद केंद्र पर 23 दिन से धान की खरीद ठप है। जिससे किसान परेशान हैं। दो दिन पहले एक किसान ने धान से भरी ट्रॉली पर चढ़कर आग लगाने की कोशिश भी की। इसके बाद अफसरों ने जल्द तौल शुरू कराने का आश्वासन दिया था।  

विज्ञापन
government paddy procurement centre stalled for 23 days farmer tries to set it on fire in Pilibhit
किसान सुखविंदर सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के माधोटांडा स्थित रमनगरा समिति के अंतर्गत संचालित यूपी को-ऑपरेटिव यूनियन व पैक्स लिमिटेड के राजकीय धान खरीद केंद्र पर हावी अव्यवस्था से किसान परेशान हो रहे हैं। केंद्र पर 23 दिन से तौल प्रभावित है। गोदाम उपलब्ध होने के बाद भी खरीद सुचारू नहीं हो पा रही है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन


रमनगरा समिति क्षेत्र में स्थित पैक्स लिमिटेड के राजकीय धान खरीद केंद्र की व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। किसानों के मुताबिक पिछले 23 दिनों से धान की तौल बाधित है। इस दौरान दो–चार किसानों की तौल जरूर हुई थी, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी उनका अंगूठा नहीं लगवाया गया, इससे भुगतान प्रक्रिया अटक गई है। स्थिति बिगड़ने पर दो दिन पहले किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन


इसी दौरान धुरिया पलिया निवासी एक किसान सुखविंदर सिंह ने रोष में धान से भरी ट्रॉली पर चढ़कर आग लगाने की कोशिश भी की, जिसे मौजूद लोगों ने रोक लिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तौल जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया, लेकिन शनिवार तक भी स्थिति जस की तस बनी रही और केंद्र पर सात ट्रालियां धान से भरी खड़ी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भी नहीं शुरू हो सकी खरीद 
किसानों का कहना है कि केंद्र प्रभारी ने शुरुआत में गोदाम न होने का हवाला देकर तौल प्रभावित होने की बात कही थी। किसानों के विरोध के बाद केंद्र से करीब सौ मीटर दूरी पर गोदाम की व्यवस्था भी करा दी गई, लेकिन इसके बावजूद धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। 

किसानों का कहना है कि कई दिनों से तौल बंद होने से उनके खेत और अगली फसल की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। किसानों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत हस्तक्षेप कर खरीद केंद्र की व्यवस्था दुरुस्त करे, ताकि उनकी उपज समय पर तौली जा सके और उन्हें भुगतान मिल सके। अभी धुरिया पलिया और रमनगरा क्षेत्र के किसानों की तौल फंसी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed