फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Govardhan Puja was performed with devotion in homes and temples

Pilibhit News: घरों और मंदिरों में श्रद्धा से हुई गोवर्धन पूजा

Sat, 02 Nov 2024 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja was performed with devotion in homes and temples
पीलीभीत के मोहल्ला सुनगढ़ी ​स्थित मंदिर में गोवर्धन पूजा करती महिलाएं।संवाद
पीलीभीत। दिवाली के अगले दिन होने वाली गोवर्धन पूजा इस बार शनिवार को की गई। लोगों ने घरों और मंदिरों मे विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की। अन्नकूट महोत्सव मनाया। कई स्थानों पर पूजन और भजन-कीर्तन के सामूहिक कार्यक्रम भी हुए। सुख-शांति की कामना की गई। जिले के कई गो-आश्रय स्थलों में गो-पूजन किया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी स्थित शिव मंदिर में महिलाओं ने गोवर्धन पूजा की और भजन कीर्तन गए। अशोक कॉलोनी के मंदिर में भी महिलाओं ने विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की। गौरतलब है कि गोवर्धन पूजा का हिंदू धर्म में बड़ा ही धार्मिक महत्व है। इस पर्व को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। यह शुभ दिन भगवान कृष्ण की पूजा के लिए बहुत उत्तम माना जाता है।
विज्ञापन




--
राधा माधव संकीर्तन मंडल ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
पीलीभीत। श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया।

शहर के अग्रवाल सभा भवन में हुए महोत्सव का मंडल के संकीर्तनकार अजय पांडे, शिवम सैनी, शशांक अग्रवाल, कमल यादव ने श्री गणेश वंदना और गुरु वंदना के साथ शुभारंभ किया। हे गिरधर गोपाल आए शरण तिहारी, गिरिराज धरण हम तेरी शरण, तेरो सब संकट मिट जाए-तू पूजा कर गोवर्धन की आदि संकीर्तन भजनों से श्री गिरिराज महाराज को रिझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तजनों ने पुष्प वर्षा के साथ-साथ भाव-विभोर हो नृत्य भी किया। भक्तों ने मानसी गंगा में दूध चढ़ाकर गिरिराज महाराज की मंगला आरती की। इसके बाद गोवर्धन महाराज का पूजन शृंगार आरती की गई। इस आयोजन में बरेली, पूरनपुर, कलीनगर, माधोटांडा, मझोला, खटीमा, न्यूरिया, सितारगंज आदि से आए भक्तजन शामिल हुए।
इस दौरान मंडल के संरक्षक डॉ. एसके अग्रवाल, विश्वनाथ चंद्र, प्रमोद पंत, अतुल अग्रवाल, दीपक गोयल, अवधेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद


--
हिंदू महासभा ने किया पौधरोपण
पीलीभीत। अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से शनिवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर पौधरोपण किया गया गया। कार्यकर्ताओं ने कई प्रजातियों के पौधे रोपे।

संयोजक प्रेम सागर शर्मा के नेतृत्व में एकता सरोवर पर नीम का पौधा लगाया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। जिला महामंत्री मयंक जायसवाल ने कहा कि हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवाओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम सागर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शलभ सिंह, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

----
बीसलपुर : महिलाओं ने व्रत रखकर की पूजा
बीसलपुर। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को गोवर्धन पूजा पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रहकर घरों के आंगन में सीकों का गोवर्धन पहाड़ बनाया। उसके नीचे गोबर से देवी देवताओं के स्वरूप बनाए। पूजा-अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया और मनौतियां मानी।
नगर के अलावा चुर्रासकतपुर, दियोरिया, मधवापुर, मकरंदापुर, मानपुर, पिपरिया संजरपुर, ईंटगांव, भीकमपुर, बमरोली, करेली, अमृताखास, रढ़ैता, गुलैंदा, खनंका, बौनी, गोवल, खरगापुर, आदि स्थानों पर भी यह पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्व के सिलसिले में राजूपुर, शहवाजपुर, घटगवां, और जल्लापुर आदि गांवों में स्थित पशु आश्रय स्थलों में गायों की पूजा-अर्चना की गई।
गो-पूजन कार्यक्रमों में ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा, बीडीओ लक्ष्मण प्रसाद, संंबंधित ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद

बिलसंडा नगर व क्षेत्र में गोवर्धन पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने अपने घरों में गोबर से गोवर्धन का स्वरूप बनाकर विधि विधान से पूजा-अर्चना की। स्वादिष्ट पकवान और मिठाई का भोग लगाया।
मझोला। न्यूरिया कस्बे में स्थित गोआश्रय केंद्र पर शनिवार को अफसरों ने पहुंचकर गोवर्धन पूजा की। गायों को तिलक लगाकर गुड़ और चना खिलाया। इस दौरान एसपी अविनाश पांडेय के परिजन भी मौजूद रहे। इसके अलावा सदर एसडीएम महिपाल सिंह ने भी गोआश्रय स्थल पहुंचकर पूजन किया। संवाद
-
अन्नकूट पर हुआ भंडारा, गोवर्धन पूजा में छप्पन भोग का चढ़ा प्रसाद


पूरनपुर। गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन की प्रतिमा बनाई। विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। परिवार की खुशहाली को मन्नतें मानी गईं। गांव देवीपुर सहित अन्य गोआश्रय स्थलों में गाय की पूजा कर गुड़ खिलाया गया।
देवीपुर में प्रधान कीर्ति देवी, एडीओ पंचायत अजय कुमार देवल, ग्राम पंचायत सचिव ओमप्रकाश, प्रधान पति पप्पू पांडेय आदि ने गो-पूजन किया। राधा माधव संकीर्तन मंंडल की ओर से राधा माधव जगन्नाथ मंदिर में शनिवार दोपहर 12 बजे से भंडारा शुरू हुआ। इसके बाद गोवर्धन पूजा हुई। छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया।
शाम छह से रात आठ बजे तक संकीर्तन हुआ। इस मौके पर राधा माधव संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष राधा बल्लभ गुप्ता, मनमोहन खन्ना, नवनीत खंडेलवाल, सोनू गुप्ता, छविनाथ सैनी, नितिन वर्मा आदि थे। ठाकुरद्वारा मंदिर और पंकज कॉलोनी के शिव शक्ति धाम में ठाकुरद्वारा मंदिर समिति की ओर से अन्नकूट पर भंडारा हुआ। यहां ठाकुरद्वारा समिति के अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, नवीन गुप्ता, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, भाजपा नेता प्रफुल्ल मिश्रा आदि मौजूदथे।

घुंघचाई। शनिवार को गांव दिलावरपुर, घुंघचाई, कसगंजा, नरायनपुर, कैशोपुर, गुलडिया भूप सिंह आदि सभी गांवों में गोवर्धन पूजा विधि-विधान से की गई। महिलाओं ने घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन की प्रतिमा बनाई। पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति की कामना की। संवाद

पीलीभीत के मोहल्ला सुनगढ़ी स्थित मंदिर में गोवर्धन पूजा करती महिलाएं।संवाद

पीलीभीत के मोहल्ला सुनगढ़ी स्थित मंदिर में गोवर्धन पूजा करती महिलाएं।संवाद

पीलीभीत के मोहल्ला सुनगढ़ी स्थित मंदिर में गोवर्धन पूजा करती महिलाएं।संवाद

पीलीभीत के मोहल्ला सुनगढ़ी स्थित मंदिर में गोवर्धन पूजा करती महिलाएं।संवाद

पीलीभीत के मोहल्ला सुनगढ़ी स्थित मंदिर में गोवर्धन पूजा करती महिलाएं।संवाद

पीलीभीत के मोहल्ला सुनगढ़ी स्थित मंदिर में गोवर्धन पूजा करती महिलाएं।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed