फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Got off school, the headmaster of the salary withheld

बंद मिला स्कूल, हेेडमास्टर का वेतन रोका

Mon, 07 Nov 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 07 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में छापेमारी के दौरान बीएसए को प्राइमरी स्कूल लालपुर बंद मिला, जबकि अन्य स्कूलों में तमाम खामियां मिली। बीएसए ने लापरवाह तीन हेटमास्टरों समेत छह शिक्षक व अनुदेशकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीएसए सऊदल अख्तर अंसारी ने सोमवार को पूरनपुर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय में छापेमारी की। प्राथमिक विद्यालय गढ़वाखेड़ा में सुबह 9.10 बजे एक भी बच्चा नहीं मिला। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रितु तोमर भी नदारद मिली। रंगाई पुताई होना भी नहीं पाई गई। इस पर बीएसए ने रितु तोमर का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय लालपुर सुबह 9.20 पर बंद मिला। उन्होंने हेडमास्टर सूर्यकांत, शिक्षक नीरज, नीतू व मोनिका रानी का वेतन रोकने व स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। जूनियर हाईस्कूल लालपुर में भी इंचार्ज हेडमास्टर अयोध्या प्रसाद समेत अन्य के देरी से विद्यालय पहुंचना पाया गया। जिस पर बीएसए ने इंचार्ज समेत अनुदेशक कन्हैयालाल, नीतू रानी व शबाना का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। यहां पंजीकृत 149 बच्चों में मात्र 32 बच्चे ही पढ़ते मिले। जूनियर हाईस्कूल शिवनगर में मात्र 37 बच्चे मिलने पर बीएसए ने खासी नाराजगी जताई और व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय शिवनगर में शिक्षिका रेखा देवी के गैरहाजिर मिलने पर वेतन काटने के निर्देश दिए। बीएसए ने यहां फर्जी नामांकन होने की संभावना पर जांच करने के निर्देश दिए। जनता जूनियर हाईस्कूल उदयकरनपुर में भी बीएसए को तमाम खामियां मिली। यहां मिड डे मील के साथ इसके स्टॉक आदि की भी जानकारी नहीं दी गई। ड्रेस वितरण भी होना नहीं पाया गया। लेजर बुक में कार्यदायी संस्था के हस्ताक्षर भी होना नहीं पाया गया। बीएसए ने प्रधानाचार्य मोहन सिंह का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद बीएसए ने बताया कि शिक्षक निर्धारित समय पर स्कूल पहुंचे। लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed