फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Goods train sent from Mathura to Bihar via Pilibhit

Pilibhit News: मथुरा से पीलीभीत होते हुए बिहार भेजी मालगाड़ी

Mon, 08 Apr 2024 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Goods train sent from Mathura to Bihar via Pilibhit
पीलीभीत। पीलीभीत से शाहगढ़ तक रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण हो चुका है। निरीक्षण के बाद एक मालगाड़ी को लखनऊ से मथुरा भेजा गया था। अब मथुरा से इसी ट्रैक से मालगाड़ी को पीलीभीत होते हुए बिहार भेजा गया है। अब इस रेलखंड पर जल्द ही यात्री ट्रेनों के संचालन की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

मैलानी से शाहगढ़ तक ट्रेनों का संचालन आरंभ होने के बाद शाहगढ़ से पीलीभीत तक ट्रैक को तैयार किया जा रहा था। ट्रैक तैयार होने के बाद 30 और 31 मार्च को सीआरएस का निरीक्षण भी हो गया। इस बीच पिछले दिनों लखनऊ से मथुरा के लिए मालगाड़ी को रवाना किया गया था। अब मथुरा से पीलीभीत होते हुए बिहार के पूर्णिया के लिए भरी हुई पहली मालगाड़ी का रैक रवाना किया गया।
विज्ञापन

पहली लोड मालगाड़ी के गुजरने से यह रेलवे सेक्शन सुरक्षित माना जा रहा है। ऐसे में ट्रेनों के संचालन को लेकर उम्मीदें बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed