फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gomti's lakes reduced water, threat hovering over aquatic organisms

Pilibhit News: गोमती की झीलों में कम हुआ पानी, जलीय जीवों पर मंडरा रहा खतरा

Fri, 26 Apr 2024 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gomti's lakes reduced water, threat hovering over aquatic organisms
गोमती उद्गम स्थल की झील में कम हुआ पानी। संवाद
कलीनगर। गर्मी की तपन से बचने के लिए हर किसी को पानी की जरूरत बढ़ रही है। जनमानस के साथ जीव भी पानी की तलाश में घूम रहे हैं। गोमती उद्गम स्थल की झीलों में पानी नहीं मिल पाने से जलीय जीवों पर खतरा मंडरा रहा है। इसको लेकर गोमती के भक्तों में नाराजगी देखी जा रही है। सिंचाई विभाग पूरी तरह से अंजान बना हुआ है।
विज्ञापन


गोमती नदी का उद्गम स्थल माधोटांडा में स्थित है। उद्गम स्थल पर मुख्य झील के अलावा दो अन्य झीलें भी हैं। झीलों में मछलियों के अलावा कछुओं की भी काफी संख्या। झीलों में ताजा पानी पहुंचाने के लिए पूर्व में खोदाई कर माइनर को उद्गम स्थल तक पहुंचाया गया था।
विज्ञापन

पर अब कई दिनों से माइनर में पानी नहीं छोड़ा गया। सोलर पंप भी बंद पड़े हैं। गर्मी में पानी कम हो रहा है। ताजा पानी न मिलने से झीलों का पानी गर्म हो रहा है। इससे मछली और कछुओं की जिंदगी पर खतरा मंडरा रहा है। इसको लेकर गोमती भक्तों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जलीय जीवों के नुकसान को लेकर चिंता जताई गई। सिंचाई विभाग के एसडीओ से बातचीत कर समस्या से अवगत कराया गया। पूरनपुर तहसीलदार वीरेंद्र सिंह ने भी अफसरों से बातचीत की। एसडीओ मुकेश कुमार ने जल्द पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed