फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gomti is one of the major rivers of North India: Jitin

गोमती उत्तर भारत प्रमुख नदियों में से एक : जितिन

Fri, 12 Jun 2026 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Gomti is one of the major rivers of North India: Jitin
घुंघचाई। तराई की जीवनदायिनी गोमती नदी के उद्गम क्षेत्र में चल रहे गोमती पुनरुद्धार अभियान में शामिल होने बृहस्पतिवार को पहुंचे स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने बंजार घाट पर फावड़ा चलाकर श्रमदान किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि गोमती उत्तर भारत की प्रमुख नदियों में से एक है। इसके बाद उन्होंने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने घाट क्षेत्र का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक बाबूराम पासवान सहित अधिकारियों व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ फावड़ा चलाकर श्रमदान किया। उन्होंने कहा कि नदियों का संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशभर में जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन को लेकर अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम के तहत बंजार घाट परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, विधान परिषद सदस्य डाॅ. सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed