{"_id":"6477a0b618d1aa9d020a80f4","slug":"gomti-festival-tableaux-and-songs-tied-the-knot-pilibhit-news-c-4-1-169486-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती महोत्सव : झांकियों और गीतों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती महोत्सव : झांकियों और गीतों ने बांधा समा
विज्ञापन
उद्गम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार। संवाद
- दूसरे दिन जागरण का भी आयोजन, उद्गम स्थल पर उमड़ी रही श्रद्धालुओं की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। गोमती उद्गम स्थल पर चल रहे तीन दिवसीय गोमती ग्रीष्मकालीन महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रम हुए। शाम को शुरू हुए कार्यक्रम की देर रात तक धूम रही। झांकियों की सुंदर प्रस्तुति के साथ धार्मिक गीतों की धुनों ने समा बांध दिया। देर रात तक श्रद्धालु जमे रहे।
गोमती उद्गम स्थल पर मंगलवार से ग्रीष्मकालीन गोमती महोत्सव शुरू हुआ था। पहले दिन गंगा स्नान के चलते दिन भर भीड़ रही। दूसरे दिन बुधवार को भी महोत्सव में कार्यक्रमों का क्रम जारी रहा। शाम छह बजे मुख्य परिसर में बने मंच पर कलाकारों ने प्रस्तुति पेश की। पहले विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की गईं। जिन्हें देखकर श्रद्धालु मंंत्रमुग्ध हो गए।
इसके बाद धार्मिक गीतों ने समा बांधा। कई सुंदर गीतों की धुनों से माहौल भक्तिमय हो गया। जागरण का भी आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स तैनात रही।