{"_id":"68ea9a46279eef8522068077","slug":"gold-prices-rise-customers-prefer-lighter-weight-jewellery-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-145828-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सोने पर चढ़े दाम, ग्राहक पसंद कर रहे कम वजन वाले आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सोने पर चढ़े दाम, ग्राहक पसंद कर रहे कम वजन वाले आभूषण
विज्ञापन
विकास कुमार।
पीलीभीत। दीपावली को देखते हुए सराफा बाजार में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। वहीं चांदी के कच्चे माल की आपूर्ति कम होने के चलते सराफा व्यापारी दीपावली पर बाजार हल्का मान रहे हैं। व्यापारियों का मानना है कि इस बार दीपावली पर चांदी के आभूषण बाजार में नहीं आने से व्यापार प्रभावित होगा। मांग और भी बढ़ने की उम्मीद है। वहीं सोने में ग्राहक कम वजन वाले आभूषण खरीदना पसंद कर रहे हैं।
सराफा बाजार में दीपावली को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। सराफा व्यापारी डिजाइनिंग हार, चेन, अंगूठी बेचने की तैयारियां कर रहे हैं।जानकारों ने बताया कि इस बार सराफा बाजार में दीपावली पर चांदी के आभूषणों की मारामारी रहेगी। इन दिनों सराफा बाजार में सॉलिड फॉर्म में चांदी की आपूर्ति ठप है। इसके चलते आभूषण भी तैयार नहीं हो पा रहे हैं।
व्यापारियों का कहना है इस बार चांदी का रेट 1.75 लाख प्रति किलो व सोने का दाम 1.27 लाख प्रति ग्राम तक आया है। सोने का दाम बढ़ने से ग्राहक कम वजन वाले आभूषण पर ध्यान दे रहे हैं, वहीं माल न होने से चांदी का व्यापार दीपावली पर हल्का रहेगा।
विज्ञापन
बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े चल रहे हैं। ग्राहक भी साहलग के कारण ज्यादा आ रहे हैं। दीपावली पर बाजार चांदी के बने माल के अभाव में हल्का रहेगा। - कमल अग्रवाल, सर्राफा व्यापारी
चांदी की सॉलिड फॉर्म पर आपूर्ति कम होने से बाजार में चांदी के आभूषण कम मिल रहे हैं। चांदी का दीपावली पर भी व्यापार खूब रहता है, इससे दीपावली पर फर्क पड़ेगा। - विकास कुमार, सराफा व्यापारी