फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Give direct and precise answers to short questions, pay attention to time management

Pilibhit News: संक्षिप्त प्रश्नों में दें सीधे और सटीक उत्तर, समय प्रबंधन पर रखें ध्यान

Mon, 23 Feb 2026 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Give direct and precise answers to short questions, pay attention to time management
यूपी बोर्ड : हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा होगी कल, विशेषज्ञ ने दिए अहम टिप्स
विज्ञापन

पीलीभीत। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के तहत मंगलवार को विज्ञान विषय का पेपर होना है। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए शिक्षकों द्वारा जरूरी सुझाव दिए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थी परीक्षा में अनावश्यक गलतियों से बच सकें।

विज्ञान विषय की परीक्षा को लेकर कंपोजिट विद्यालय बरहा के वरिष्ठ विज्ञान शिक्षक संतोष कुमार खरे ने छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा में सबसे जरूरी है कि प्रश्नों को ध्यान से पढ़कर समझना और उसी के अनुरूप उत्तर लिखना। संक्षिप्त प्रश्नों में घुमावदार उत्तर देने के बजाय सीधे और सटीक उत्तर लिखें, ताकि परीक्षक को उत्तर स्पष्ट रूप से समझ में आ सके।
विज्ञापन

लंबे उत्तरों में चित्र, आरेख और सूत्रों का सही तरीके से उपयोग करें। लेबलिंग साफ और स्पष्ट होनी चाहिए, इससे उत्तर प्रभावी बन सके। इसके साथ ही समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि सभी पाठों का अच्छे से पढ़ाई कर लें और परीक्षा शुरू होते ही पूरे प्रश्नपत्र को एक नजर में देखकर समय का सही बंटवारा करें। प्रत्येक प्रश्न को उसके अंकों के अनुसार समय दें और जिन प्रश्नों का उत्तर अच्छी तरह आता हो, उन्हें पहले हल करें। हैंडराइटिंग साफ और पठनीय होनी चाहिए, ताकि उत्तर सही ढंग से जांचे जा सकें और पूरा प्रश्नपत्र समय से हल हो जाए। परीक्षा से पहले सभी टॉपिक्स का त्वरित रिविजन करना भी लाभकारी रहेगा। परीक्षा से पहले किसी भी तरह का तनाव या गुस्सा न करें, मन को शांत रखें और पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हों। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed