फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Girlfriend died after consumed poison at boyfriend house in pilibhit

Pilibhit News: प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंचकर खाया जहर, उपचार के दौरान मौत

Tue, 02 Sep 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 02 Sep 2025 11:37 PM IST
सार

पीलीभीत के मझोला निवासी युवती की जहर से मौत हो गई। उसने प्रेमी के घर जाकर जहर खाया था। मृतका के परिजनों ने प्रेमी पर ब्लैकमेल और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Girlfriend died after consumed poison at boyfriend house in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पीलीभीत के मझोला कस्बा निवासी युवती ने प्रेमी के घर पहुंचकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिया।

विज्ञापन


न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी 19 वर्षीय बहन को उत्तराखंड के खटीमा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक उत्पीड़न कर वीडियो भी बना ली। कुछ समय बाद आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार युवती को प्रताड़ित करने लगा। इस पर वह परेशान रहने लगी। 
विज्ञापन


31 अगस्त को प्रेमी के घर पहुंची थी युवती 
परिजना के अनुसार 31 अगस्त को युवती किसी काम का बहाना बनाकर युवक के घर पहुंच गई। जहां उसने शादी को लेकर बातचीत की। आरोपी पक्ष के मना करने पर उसने वहीं विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे क्षेत्र के एक निजी अस्पताल के बाद शहर के एक निजी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के भाई का आरोप है कि उसकी बहन खटीमा के एक डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। आरोप है कि आरोपी की ओर से अश्लील वीडियो वायरल करने की बात कहकर ब्लैकमेल करने से उसकी बहन ने विषाक्त पदार्थ खाया। थाना प्रभारी सुभाष कुमार मावी ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed