फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Girl Student severely burned by high-tension line shock in Pilibhit

Pilibhit News: हाईटेंशन लाइन के करंट से गंभीर रूप से झुलसी छात्रा, छत पर कपड़े डालने के दौरान हुआ हादसा

Sat, 25 Jul 2026 12:57 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 25 Jul 2026 12:57 PM IST
सार

पीलीभीत के बरखेड़ा में शनिवार सुबह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई। वह छत पर कपड़े सुखा रही थी। उसे बचाने दौड़ी बहन और पड़ोसी महिला को भी हल्के झटके लगे। छात्रा को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Girl Student severely burned by high-tension line shock in Pilibhit
छत के ऊपर हाईटेंशन लाइन - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर सात स्थित कब्रिस्तान के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर की छत पर कपड़े सुखाने गई बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बचाने के लिए दौड़ी बड़ी बहन और पड़ोस की महिला को भी करंट के हल्के झटके लगे। गंभीर हालत में छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की है। कस्बे के वार्ड नंबर सात निवासी हरपाल की 19 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी देवी घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। तेज करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गई। उसकी चीख सुनकर बड़ी बहन आसना और पड़ोस में रहने वाली शुभी उसे बचाने के लिए दौड़ीं। इस दौरान उन दोनों को भी करंट के झटके लगे। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करंट की चपेट में आने से लक्ष्मी छत पर ही गिर गई और उसके शरीर की त्वचा लिंटर से चिपक गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह छात्रा को छत से नीचे उतारकर ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई के लिए किराये के मकान में रह रही थी छात्रा
बताया गया कि लक्ष्मी के माता-पिता थाना क्योलड़िया क्षेत्र के गांव सिठौरा निवासी हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए उन्होंने बरखेड़ा में किराये का मकान लिया हुआ है। लक्ष्मी पीलीभीत के एक डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है।

बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में बिजली निगम के खिलाफ रोष है। लोगों का कहना है कि घनी आबादी के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजरना हमेशा से खतरे का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले कस्बे में नंगे तार हटाकर लगभग 20 किलोमीटर लंबी बंच केबल डाली गई थी, लेकिन हाईटेंशन लाइन को सुरक्षित नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed