फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Girl student murdered after gang rape, body found naked

सामूहिक दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या, नग्न अवस्था में मिला शव

Sun, 14 Nov 2021 05:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
Girl student murdered after gang rape, body found naked
बरखेड़ा/पीलीभीत। घर से कोचिंग के लिए निकली कक्षा 12 की छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव गांव से पांच सौ मीटर दूर नहर किनारे गन्ने के खेत में 16 घंटे बाद परिवार वालों को नग्न अवस्था में मिला। शव से कुछ दूरी पर बीयर की खाली बोतल और नमकीन के खाली पैकेट मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संदेह के आधार पर पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित हैं।
विज्ञापन

थाना बरखेड़ा के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा शनिवार सुबह पौने सात बजे घर पर मां से कोचिंग में टेस्ट देकर साढ़े नौ बजे तक लौटने की बात कहकर साइकिल से निकली थी। कोचिंग सुबह सात बजे से थी। पिता ने बताया कि जब बेटी घर नहीं लौटी तो उसकी मां ने सोचा कि कोचिंग के बाद कॉलेज चली गई होगी। कॉलेज में सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक पढ़ाई होती है। तीन से पांच बजे तक फिर से उसकी कोचिंग होती है। कोचिंग के बाद लौट आएगी। यही सोचकर किसी को नहीं बताया। शाम साढ़े पांच बजे तक छात्रा नहीं लौटी तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। सहेलियों के अलावा कोचिंग व कॉलेज के शिक्षकों को फोन किया। शिक्षकों ने बताया कि छात्रा उनके यहां पढ़ने नहीं आई। इस पर छात्रा के पिता, भाई और चाचा थाने गए। थाने में पहले पूछताछ हुई। फिर करीब दो घंटे बाद रात नौ बजे पुलिस ने गांव के ही एक किशोर के खिलाफ बहला-फुसला कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद परिवार वाले घर आए गए। गांव आने के बाद फिर छात्रा की खोजबीन शुरू की। रात में 11 बजे छात्रा के भाई को सड़क किनारे गन्ने के खेत में साइकिल दिखाई दी। उसी खेत में नग्न अवस्था में छात्रा का शव पड़ा था। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। मुंह और प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। गले में सफेद दुपट्टा कसा था। चेहरे व शरीर के कई अंगों पर चोटों के निशान थे। बीयर की चार खाली बोतलें और नमकीन के खाली पैकेट, अधजली सिगरेट पड़ी हुई थी। पिता ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉड टीम और फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इधर, सूचना पर एसपी दिनेश कुमार, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ बीसलपुर प्रशांत सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

खेत में दिखे साइकिल के पहियों निशान, पास में पड़ी थी लाश
छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री सुबह सात से नौ बजे तक कोचिंग पढ़ती थी। इसके बाद स्कूल जाती थी। इसके बाद तीन से पांच बजे फिर कोचिंग पढ़ती थी। कॉलेज वह लगभग रोज जाती थी। शनिवार शाम को पांच बजे तक नहीं लौटी तो कोचिंग के शिक्षकों को उसकी सहेलियों को फोन किया, मगर पता चला कि वह कोचिंग पहुंची ही नहीं थी। पुलिस को सूचना दी वह छानबीन के लिए वह घर आई। पुलिस ने कमरा दिखाने को कहा। कमरे में उसकी किताबें और कागज देेखते रहे। किसी पर शक के बारे में पूछा। इसके बाद पुलिस लौट गई। इसके बाद पुत्र और अन्य परिवार वालों के साथ उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान गांव से कुछ दूर साइकिल के पहियों के निशान मिले। आगे देखने पर पुत्र को साइकिल दिखाई दी और शव भी मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। रात में घटना स्थल का मुआयना करने के बाद परिवार वालों से भी जानकारी की गई। पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों का पैनल कर रहा है। इनमें महिला डॉक्टर भी शामिल हैं। वीडियोग्राफी भी कराई गई है। सभी बिंदुओं पर सही तरीके से जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। - दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed