{"_id":"65db7cc1ddf5d5f033086460","slug":"girl-student-goes-missing-after-going-to-school-report-filed-against-nine-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-112572-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्कूल गई छात्रा लापता, नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्कूल गई छात्रा लापता, नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर (पीलीभीत)। घर से स्कूल गई हाईस्कूल की छात्रा घर नहीं लौटी। छात्रा की मां ने शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव पोखरापुर निवासी नौ लोगों के खिलाफ बहला फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि छात्रा घर में रखे हजारों के जेवरात और 50 हजार रुपये भी ले गई।
घुंघचाई थाना क्षेत्र की एक किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। वह 19 फरवरी को घर से स्कूल जाने की जानकारी देकर निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश की लेकिन नहीं मिली।
छात्रा की मां का आरोप है कि उसकी पुत्री को शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव पोखरापुर निवासी सौरभ सिंह अपने भाई, पिता आदि के सहयोग से बहला फुसला कर ले गया है। छात्रा अपने साथ घर में रखे 50 हजार रुपये और हजारों रुपये कीमत के जेवरात ले गई है। घुंघचाई पुलिस ने छात्रा की मां की ओर से गांव पोखरापुर निवासी सौरभ सिंह, उसके भाई अंकित सिंह, गौरव सिंह, पिता पप्पू सिंह, पप्पू सिंह के भाई अंग्रेज सिंह, गुड्डू सिंह, राजीव, उसके भाई सतीश सिंह, सुरजीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।