{"_id":"628fcef8470d99085d5c7cd3","slug":"girl-robbed-by-gang-rape-in-pilibhit-pilibhit-news-bly4862406196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में सामूहिक दुष्कर्म कर युवती से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत में सामूहिक दुष्कर्म कर युवती से लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। बहन के साथ दवा लेकर लौट रहीं युवती को आरोपियों ने नशीला पदार्थ खिलाकर रास्ते में सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी मारपीट कर जेवर लूट ले गए। पुलिस ने नहीं सुनी तो पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह 31 मार्च को पीलीभीत अपनी बहन के साथ दवा लेने आई थी।
दवा लेने के बाद बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित रिश्तेदारी में जाने को निकली। असम चौराहे पर वाहन का इंतजार करने के दौरान तीन लोग बाइकों से आए। जिनमें दो को पहचान लिया था। एक ने चेहरे को ढक रखा था। उन लोगों ने खड़े होने का कारण पूछा तो बरखेड़ा क्षेत्र के गांव जाने की बात कही। इस पर उन लोगों ने उधर ही जाने की बात कहते हुए बाइक पर बैठा लिया।
रास्ते में उन लोगों ने एक होटल पर चाट में नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद वह लोग दोनों बहनों को लेकर गन्ने के खेत में चले गए। जहां सभी ने दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत करने पुलिस से की गई मगर सुनवाई नहीं हुई। इस कोर्ट की शरण ली गई। गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव खासपुर जमुनिया निवासी राजा बाबू और जितेंद्र कुमार और एक अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, लूट और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।