फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   girl reaches police station and says she will stay with her lover in pilibhit

प्यार के लिए परिवार से बगावत: पिता ने कराई अपहरण की रिपोर्ट, युवती बोली- मैं प्रेमी के साथ ही रहूंगी

Sat, 03 Feb 2024 04:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Feb 2024 04:09 PM IST
सार

पीलीभीत में जिस युवती के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, वह खुद थाने पहुंच गई। उसने कहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ है। वह अपनी मर्जी के साथ प्रेमी के साथ गई थी। उसी के साथ रहेगी। उसने अपने परिवार से बात करने से भी इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
girl reaches police station and says she will stay with her lover in pilibhit
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती 27 जनवरी को लापता हो गई थी। उसके पिता ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बीच युवती शुक्रवार शाम को कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस से कहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। वह अपने प्रेमी के साथ खुद गई थी। उसी के साथ रहेगी। 

विज्ञापन


दियोरिया कोतवाली के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 28 जनवरी को थाने में अपनी 19 वर्षीय पुत्री का अपहरण करने, अपहरणकर्ताओं द्वारा गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार घटना 27 जनवरी को देर रात की थी। रिपोर्ट में विष्णु, धर्मेंद्र, राजेश, राजीव, राज किरण, पवन, नेमचंद, रामपाल और राम बेटी को नामजद किया गया था। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस आरोपियों के घर के चक्कर लगाने लगी। 
विज्ञापन


युवती बोली- मेरा अपहरण नहीं हुआ था 
कथित रूप से अपहृत युवती ने शुक्रवार की शाम कोतवाली पहुंचकर बताया कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ था। वह अपने प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से गई थी। वह अब बालिग है और अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। जानकारी होते ही युवती के भाई और पिता भी आ गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन लोगों ने युवती से बात करने का प्रयास किया, लेकिन युवती ने कोई बात नहीं की। कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। युवती को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

युवती को बहलाकर ले गया युवक 
सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसकी पुत्री अपनी बुआ के साथ शहर के मोहल्ले में रहती है। कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदोई का रहने वाला सुरेंद्र मौर्य उसकी पुत्री को 31 जनवरी सुबह नौ बजे बहलाकर ले गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed