फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   girl dead body found hanging in the house in Pilibhit

Pilibhit News: घर में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला युवती का शव, घरवालों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 20 Oct 2023 05:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Oct 2023 05:36 PM IST
सार

युवती शहर के एक निजी अस्पताल में काम करती थी। इसी दौरान उसकी जान पहचान एक युवक से हो गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। युवती की मां का आरोप है कि उक्त युवक उसकी बेटी को कई दिनों से धमका रहा था। 

विज्ञापन
girl dead body found hanging in the house in Pilibhit
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में युवती का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घरवालों ने आरोप लगाया कि युवक उनकी पुत्री को किसी बात को लेकर धमकाता था। इससे पुत्री परेशान रहती थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर सुनगढ़ी थाने में दी। पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


शहर के गौहनिया चौराहा स्थित जोशीनगर कॉलोनी की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। परिवार की गुजर बसर के लिए वह मंडी में मजदूरी करती है। जबकि उसकी 22 वर्षीय पुत्री गीता शहर के ही एक निजी अस्पताल में काम करती थी। इसी दौरान उसकी जान पहचान मूलचंद धर्मशाला के निकट स्थित एक होटल में काम करने वाले युवक से हो गई। 
विज्ञापन


युवक दे रहा था धमकी 
महिला ने बताया कि पिछले काफी लंबे समय से युवक उसकी बेटी से बातचीत कर रहा था। कुछ दिनों से उक्त युवक पुत्री को किसी बात को लेकर धमका रहा था। इससे वह काफी परेशान रहने लगी थी। बुधवार को उसकी पुत्री की तबीयत खराब थी। इसके चलते वह काम पर नहीं गई। बृहस्पतिवार को महिला घरेलू काम निपटाने के बाद मंडी में काम पर चली गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को लगभग सात बजे वह जब घर वापस आईं, तो उसने घर का दरवाजा खटकाया। काफी देर तक अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद मोहल्ले के आस पास के लोग एकत्र हो गए। पड़ोस का युवक अपने घर की दीवार से कूदकर गया और अंदर से दरवाजा खोला। अंदर घर के कमरे में पंखे के कुंडे में टुपट्टे के सहारे गीता का शव लटका हुआ था। इसके बाद मामले की सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दी।

मोबाइल फोन का डाटा मिला गायब
परिजन ने बताया कि गीता का मोबाइल सामने की खिड़की पर टिका हुआ रखा था। जब मोबाइल फोन चेक किया तो उसका पूरा डाटा साफ मिला। परिजन का कहना है कि जिस तरह से पुत्री फंदे पर लटकी हुई थी उससे साफ जाहिर हो रहा था कि किसी ने उसे मारकर लटका दिया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed