फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Girl burnt after coming in contact with high tension line

Pilibhit News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बालिका झुलसी

Thu, 19 Oct 2023 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Girl burnt after coming in contact with high tension line
बरखेड़ा में विघुत लाइन की चपेट में आकर घायल बालिका । स्रोत - ग्रामीण
बरखेड़ा। छत पर कपड़े डालने गई किशोरी 11 हजार केवीए लाइन की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से झुलस गई। किशोरी को सीएचसी बरखेड़ा ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पावर कॉरपोरेशन की लापरवाही से हादसा हुआ। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

बिलसंडा क्षेत्र के गांव भांवडांडी निवासी पप्पू की पुत्री निहारिका (13) कस्बे के वार्ड नंबर दो के रहने वाले अपने चाचा छत्रपाल के घर मेहमानी में आई हुई थी। बुधवार की सुबह वह छत पर कपड़े डालने के लिए गई। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवीए लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन

किशोरी की चीख पर जब परिजन छत पर पहुंचे, तब वह अचेत पड़ी हुई थी। इसके बाद उसे सीएचसी बरखेड़ा ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसके मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों से लाइन सही करने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है, मगर विभागीय कर्मचारी कोई कदम नहीं उठा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
घटना के बाद तारों को कर दिया गया ऊंचा
घटना होने के बाद पावर कॉरपोरेशन कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अपनी नाकामी छिपाने के लिए वहां लगे तारों को कसकर ऊंचा कर दिया। जिससे जांच के लिए आने वाले अधिकारियों को किसी तरह की जानकारी न लग सके। सहायक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि कई बार बस्ती वालों को नोटिस दिया जा चुका है, इसके बावजूद लाइन के नीचे निर्माण कार्य कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed