फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   young man misdeeds with girl in pilibhit

Pilibhit: युवक ने होने वाली भाभी के साथ किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी

Mon, 15 Jan 2024 11:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 15 Jan 2024 11:07 AM IST
सार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में युवती ने दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने अपने होने वाले देवर पर आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि रिश्ता टूटने के बाद आरोप लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
young man misdeeds with girl in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में शादी तय होने पर युवती के होने वाले देवर ने उसके माता-पिता को नशीली मिठाई खिला दी। दंपती के अचेत होने पर आरोपी ने अपनी होने वाली भाभी से रात में कई बार दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवती को कई बार फोन कर दोबारा दुष्कर्म की धमकी दी गई। युवती ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। वहीं पुलिस का कहना है कि रिश्ता टूटने के बाद आरोप लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


एक युवती ने बताया कि उसके माता-पिता ने उसकी शादी क्षेत्र के एक गांव में तय की है। रोक की रस्म होने के बाद होने वाले ससुरालियों का उसके घर आना जाना हो गया। इसके चलते 10 जनवरी को उसका होने वाला देवर नशीली मिठाई लेकर उसके घर आया। आरोप है कि उसने नशीली मिठाई उसके माता-पिता को खिला दी। जिससे वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद उसने रात में कई बार युवती से दुष्कर्म किया। लोकलाज के चलते युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी। आरोपी युवती को लगातार फोन कर दोबारा दुष्कर्म करने की धमकी देने लगा। रविवार को युवती ने परिजन के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि रिश्ता टूटने के बाद लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed