फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Girders have arrived... now the construction of the Hardoi branch canal bridge will pick up speed

Pilibhit News: गर्डर पहुंचे... अब हरदोई ब्रांच नहर के पुल का निर्माण पकड़ेगा रफ्तार

Wed, 12 Jun 2024 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Girders have arrived... now the construction of the Hardoi branch canal bridge will pick up speed
हरदोई ब्रांच नहर पर निर्माणाधीन पुल । संवाद
पीलीभीत। उड़ीसा से गर्डर आ जाने के बाद अब हरदोई ब्रांच नहर के पुल के निर्माण के रफ्तार पकड़ने की संभावना बढ़ गई है। पिलर तैयार हो जाने के बाद अब पूरा प्रयास है कि बारिशें शुरू हो जाने से पहले ही गर्डर रख लिए जाएं।
विज्ञापन

असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच की नहर पर 27.41 करोड़ की लागत से 74.8 मीटर लंबा पुल बनाने का काम एक साल पहले शुरू किया गया था। इस पुल के दोनों साइड में 300-300 मीटर की एप्रोच रोड भी बनाई जानी थी। पुल निर्माण के दौरान पूर्व में नहर के अंदर पिलर बनाने का काम पूरा करा दिया गया था। यही नहीं एप्रोच रोड के लिए मिट्टी भी डाल दी गई थी।
विज्ञापन

पुल पर सरिया आदि का जाल लगाकर तैयार कर दिया गया था, बस गर्डर आने का इंतजार किया जा रहा है ताकि काम को आगे बढ़ाया जा सके। पुल निर्माण के लिए उड़ीसा से गर्डर मांगे गए थे जो वहां पर तैयार हो रहे थे। अब पुल को तैयार करने के लिए उड़ीसा के राउरकेला से गर्डर भेजने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक यहां पर चार वाहनों से गर्डर आ चुकेे हैं। गर्डर आने के बाद उनको रखने का काम तेज किया जाएगा। बारिश से पहले ही यह काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
.......
फोरलेन में बनेगा नया पुल
हरदोई ब्रांच नहर पर नया पुल फोरलेन का बनाया जा रहा है। इसकी चौड़ाई 220 मीटर तय की गई है, ताकि आगे हाईवे के चौड़ीकरण में कोई दिक्कत न हो। इसके साथ ही पूरा पुल सुरक्षा के घेर में रहेगा।
.......
संकरा पुल होने से लगता है जाम
अभी जिस पुल से आवाजाही हो रही है वह काफी संकरा हैं। इस पुल से एक ओर से ही एक बार में वाहन पास हो पाते है। दिन में किसी तरह से लोग गुजर जाते हैं। रात में जाम की समस्या विकराल हो जाती है। नया पुल बन जाने से लोगों को काफी राहत मिल सकेगी।

......
हरदोई ब्रांच नहर पुल पर धरातल के काम पूरे हो चुके हैं। अब गर्डर को रखा जाना है। यह गर्डर उड़ीसा से आना शुरू हो गए हैं। प्रयास है कि बारिश से पहले उनको रखवा दिया जाए।
-तरुण बनर्जी, प्रोजेक्ट मैनेजर, गिरीराजजी स्टोन क्राइस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी

हरदोई ब्रांच नहर पर निर्माणाधीन पुल । संवाद

हरदोई ब्रांच नहर पर निर्माणाधीन पुल । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed