फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gift to farmers Kishaan rath

अन्नदाताओं को मिल गया किसान रथ का तोहफा

Tue, 21 Apr 2020 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Gift to farmers Kishaan rath
पीलीभीत। लॉकडाउन के बीच किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अब धक्के नहीं खाने होंगे। किसान जब चाहें, तब अपना अनाज मंडी या क्रय केंद्र पहुंचाने के लिए व्यवस्था की गई है। इसके लिए किसान रथ एप भी लांच किया गया है। इस एप के माध्यम से ट्रक या दूसरे वाहनों से घर या खेत से अनाज मंगवाया जा सकता है।
विज्ञापन

कृषि मंत्रालय की पहल पर एनआईसी द्वारा इस किसान रथ मोबाइल एप के माध्यम से कृषि उत्पादों को ले जाया जा सकेगा। किसान आसानी से अपनी फसलों की खरीद और बिक्री कर सकते हैं। फसल को मंडियों और वेयर हाउस तक ले जाने के लिए वाहन भी बुक कर सकते हैं। उपनिदेशक कृषि यशराज सिंह ने बताया कि किसान को अनाज का ब्यौरा एप पर डालना होगा। इसके साथ ही किसानों को उत्पाद की मात्रा का ब्योरा भी देना होगा। उसके बाद परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली नेटवर्क कंपनी किसानों के उस माल को पहुंचाने के लिए ट्रक और किराए का ब्योरा भेजेगी। किसान की पुष्टि के बाद एप पर उसे ट्रांसपोर्टरों का विवरण मिलेगा। किसान चाहें तो ट्रांसपोर्टरों के साथ बातचीत भी कर सकते हैं। इसके बाद अपनी उपज को मंडी तक पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे इस्तेमाल करें एप
यदि किसी किसान के पास एंड्रॉयड फोन है तो वह किसान रथ एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। एप को डाउनलोड करने के बाद किसान को नाम, मोबाइल नंबर और आधार नंबर जैसी जानकारियों को भरना होगा। इसके साथ किसान को पीएम किसान पोर्टल भी रजिस्ट्रेशन करना होगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको अपनी कंपनी का नाम, अपना नाम और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप मोबाइल नंबर और एक पासवर्ड के जरिये एप में लॉगिन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed