फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Get steel utensils from the Swachhata Pathshala, say goodbye to plastic plates

Pilibhit News: स्वच्छता पाठशाला से लीजिए स्टील के बर्तन, प्लास्टिक की थाली से करिए तौबा

Wed, 18 Feb 2026 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Get steel utensils from the Swachhata Pathshala, say goodbye to plastic plates
प्लास्टिक कचरे और प्रदूषण की रोकथाम को सामाजिक संस्था ने की पहल
विज्ञापन

पीलीभीत। धार्मिक और घरेलू आयोजनों में इस्तेमाल हो रहे प्लास्टिक और फाइबर के दोना-पत्तल से हो रहे नुकसान सेे बचाव को सामाजिक संगठन स्वच्छता पाठशाला ने नई मुहिम शुरू की है। इन आयोजन के लिए स्वच्छता की पाठशाला आयोजकों को स्टील के बर्तन मुहैया करा रही है। इन बर्तनों के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है।

शहर के मोहल्ला नई बस्ती में साईं मंदिर परिसर में स्वच्छता की पाठशाला का कार्यालय खोला गया है। समाजसेवी अनिल मैनी ही इस कार्यालय के मुख्य कर्ता-धर्ता हैं। इस कार्यालय से शादी-समारोह, कथा भागवत और भंडारों के आयोजन के लिए स्टील के बर्तन उपलब्ध कराए जाते हैं। आयोजक यहां से थाली, ग्लास, कटोरी, चम्मच आदि बर्तन ले जाते हैं। कार्यक्रम के बाद बर्तनों को वापस कर देते हैं। समाजसेवी अनिल मैनी ने बताया कि यह पहल प्लास्टिक कचरे से होने वाले नुकसान व प्रदूषण की रोकथाम के लिए की गई है। इस समय स्वच्छता कार्यालय में स्टील की एक हजार थाली, एक हजार ग्लास, एक हजार चम्मच और एक हजार नाश्ते की प्लेट उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि शिव रात्रि पर शहर के अर्धनारीश्वर मंदिर परिसर में हुए धार्मिक आयोजन में स्वच्छता की पाठशाल के बर्तन का उपयोग कर करीब 1500 भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि कोई भी किसी आयोजन के लिए बर्तन ले सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed