{"_id":"6ac004947c86a06d4d0de49b","slug":"gaurav-won-a-gold-medal-in-the-sanskrit-olympiad-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-170186-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गौरव ने संस्कृत ओलंपियाड में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गौरव ने संस्कृत ओलंपियाड में जीता स्वर्ण पदक
Sat, 03 Oct 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित संस्कृत ओलंपियाड 2026 में जनपद के श्री दुग्धेश्वर संस्कृत महाविद्यालय के छात्र गौरव कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उन्होंने जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया।
गौरव कुमार महाविद्यालय के शास्त्री प्रथम वर्ष के छात्र हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर तोहत्तर पाल ने 2 अक्तूबर को गौरव को गोल्ड मेडल पहनाया। यह कार्यक्रम गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया। प्राचार्य ने गौरव को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संस्कृत ओलंपियाड प्रतियोगिता पूरे देश में वर्ष में केवल एक बार आयोजित होती है। इसमें शामिल होने के लिए इच्छुक छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होता है। प्रतियोगिता की परीक्षा भी ऑनलाइन माध्यम से ही संपन्न की जाती है। संवाद