{"_id":"5ebed6ab8ebc3e9c9a5fc4a8","slug":"gau-taskar-attack-on-police-team-pilibhit-news-bly4059681186","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जहानाबाद में गोमांस तस्करों का पुलिस पर हमला, चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जहानाबाद में गोमांस तस्करों का पुलिस पर हमला, चलाई गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद। भाजपा शासन में भी गोकशी करने वालों के हौसले पस्त नहीं हुए हैं। जहानाबाद के सहगवां नगरिया गांव में अप्सरा नदी किनारे तस्करों ने पुलिस टीम पर तमंचे से गोली चलाकर उसे चुनौती दे डाली। हालांकि इसमें कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। 80 किलो गोमांस बरामद कर दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन तस्कर भाग गए।
दो दिन पहले बीसलपुर के खरगापुर गांव में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर तस्करों ने हमला कर गोली चलाई थी। अब यहां घटना हो गई। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ तस्कर सहगवां नगरिया गांव में अप्सरा नदी किनारे गोकशी कर रहे हैं। दरोगा उत्तम कुमार ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे छापा मारा। वहां पांच तस्कर गोमांस के टुकड़े पॉलिथीन में पैक कर रहे थे। पुलिस के पहुंचते ही तस्करों ने तमंचे से गोली चला दी। हालांकि इसमें कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। इसके बाद तस्कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो तस्करों को धर दबोचा, जबकि तीन फरार हो गए। मौके से पुलिस ने 80 किलो गोमांस, उपकरण, तमंचा, कारतूस बरामद किए। पशु चिकित्सक को बुलाकर मांस का परीक्षण कराया गया, इसमें गोमांस होने की पुष्टि हुई। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि सहगवां नगरिया गांव निवासी इश्तेखार, मासूक अली, गुड्डू उर्फ मोहम्मद कमर, मकसूद और एक अज्ञात पर जानलेवा हमला, गोहत्या निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पकड़े गए दोनों तस्कर इश्तेखार और मासूक अली का चालान कर दिया है।
गोकशी को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जहानाबाद में दो तस्कर पकड़े गए हैं। मौके से गोमांस, उपकरण और तमंचा बरामद होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। फरार तस्करों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए हैं। - रोहित मिश्र, एएसपी