फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   gas caught Rifling

गैस रिफलिंग करते एक पकड़ा

Thu, 07 Jan 2016 11:07 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 07 Jan 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
gas caught Rifling
जिला पूर्ति
विज्ञापन
अधिकारी के निर्देश पर पूर्ति विभाग की टीम ने न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया अगरू में छापा मारा। इस दौरान एक व्यक्ति छोटे सिलेंडरों में गैस भरते पकड़ लिया। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

डीएसओ रमन मिश्रा को सूचना मिली कि पिपरिया अगरू गांव में बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडरों में गैस भरने के बाद बेची जा रही है। उनके निर्देश पर बृहस्पतिवार को पूर्ति निरीक्षक दिलीप कुमार ने स्टाफ के साथ पिपरिया अगरू गांव में छापा मारा और दुकान में गैस रिफलिंग कर सत्यदेव को रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम ने सत्यदेव के साथ गैस रिफलिंग का सामान भी कब्जे में ले लिया। पकड़े गए आरोपी को न्यूरिया थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जिसके खिलाफ पूर्ति निरीक्षक ने तहरीर दे दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सत्यदेव के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed