फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ganpati Bappa from Maharashtra will be seated in Dwarkadhish Temple, pandal decorated in Kaliya Temple

Pilibhit News: द्वारिकाधीश मंदिर में विराजेंगे महाराष्ट्र से आए गणपति बप्पा, कालिया मंदिर में सजा पंडाल

Sun, 13 Sep 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 13 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa from Maharashtra will be seated in Dwarkadhish Temple, pandal decorated in Kaliya Temple
शहर के द्वारिकाधीश मंदिर में सजावट करते लोग। संवाद
पीलीभीत। शहर में आज गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके लिए शहर के चार से पांच स्थलों पर बीते दिनों से तैयारियां की जा रही हैं। शहर में पारंपरिक तरीके से पंडाल आदि सजाकर भगवान गणेश को विराजमान किया जाएगा। वहीं, कुछ स्थानों पर भगवान के साज-शृंगार के बाद उनकी पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर द्वारिकाधीश मंदिर, कालिया मंदिर सहित अन्य स्थलों की फूल मालाओं, रंगीन पर्दों से साज-सजावट भी की गई है।
विज्ञापन


शहर के द्वारिकाधीश मंदिर में पीलीभीत एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से सालों से गणेश चतुर्थी का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी मुंबई के सांगली से भगवान गणेश की मूर्ति मंगवाई गई है। जिसकी पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम चार बजे शहर के मुख्य मार्गों पर शोभायात्रा निकलेगी। इसके उपरांत भगवान द्वारिकाधीश में विराजमान होंगे।
विज्ञापन


000
कालिया मंदिर में पांच दिन रहेगा पंडाल, बरेली से आई मूर्ति
शहर के कालिया मंदिर में आयोजक पंडित अतुल शर्मा की ओर से भव्य तैयारी की गई है। हर साल की तरह इस वर्ष भी मंदिर में पांच दिवस का पंडाल लगेगा। रविवार को मंदिर में सजावट व पंडाल आदि लगाने का कार्य किया गया। आज दोपहर दो बजे पूजा-अर्चना के बाद पंडाल में भगवान गणेश विराजमान होंगे व पांच दिन तक पंडाल लगने के बाद भंडारे का भी आयोजन होगा। यहां आयोजक की ओर से बरेली से तीन फुट की गणेश मूर्ति मंगवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


000
रामलीला मैदान से नहीं मिली अनुमति
शहर के रामलीला मैदान से गणेश चतुर्थी पर शोभायात्रा निकालने को लेकर युवा जागृति परिषद की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से अनुमति मांगी गई थी। हालांकि रविवार तक उनको अनुमति नहीं मिली, इधर आयोजक प्रदीप तिवारी कहना है कि वह डिग्री कॉलेज स्थित मंदिर से गणेश पूजन के बाद शोभायात्रा शुरू करेंगे व शहर के कई मार्गों पर भक्तगणों के साथ यात्रा घूमेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed