{"_id":"376f66263751762321244a133787f6de","slug":"ganna-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्य भुगतान न होने पर रालोद ने जताया रोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्य भुगतान न होने पर रालोद ने जताया रोष
पूरनपुर।
Updated Wed, 18 Feb 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद की बुधवार को नगर कार्यालय में हुई बैठक में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने और गेहूं के समर्थन मूल्य में मात्र पचास रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए रालोद के प्रांतीय महासचिव मंजीत सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है। भारी महंगाई पर गेहूं का मूल्य पचास रुपये क्विंटल बढ़ाया है। जबकि रालोद गेहूं का समर्थन मूल्य 17 सौ रुपये क्विंटल की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान भी किसानों को नहीं किया जा रहा है। इससे किसान परेशान है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्च माह में शहर विधानसभा क्षेत्र में रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन है। सम्मेलन को राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन सदस्यता अभियान की जानकारी दी और संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद असद खां ने और संचालन ठा. मुकेश सिंह ने किया। बैठक में दलजीत सिंह, कालीचरन शर्मा, सियाराम पांडेय, महेंद्र सिंह, जावेद अख्तर, मुन्ने खां, टेकचंद, प्रेमपाल, यूनुस खां आदि थे।
विज्ञापन