फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gangster Nadeem Lootia's house attached to protected animals

Pilibhit News: संरक्षित पशुओं की हत्या करने वाले गैंगस्टर नदीम लुटरिया का घर कुर्क

Fri, 05 Jul 2024 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Gangster Nadeem Lootia's house attached to protected animals
पूरनपुर क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां में गैंगस्टर के आरोपी का घर एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में कु
पूरनपुर। गैंगस्टर के आरोपी शेरपुरकलां निवासी नदीम लुटरिया का 15,89900 रुपये कीमत का घर पुलिस ने एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला और सीओ आलोक सिंह की मौजूदगी में कुर्क किया। इससे पहले गांव में ढोल बजवाकर कुर्की की कार्रवाई की जानकारी लोगों को दी गई। नदीम की दो बाइकों को पुलिस पहले ही कुर्क कर चुकी है।
विज्ञापन

शेरपुरकलां निवासी नदीम लुटरिया पर संरक्षित पशुओं की हत्या और पशु क्रूरता के सात मुकदमे दर्ज हैं। गैंग बनाकर संरक्षित पशुओं के मांस बिक्री और तस्करी से धन अर्जित करने पर उसके खिलाफ वर्ष 2022 में कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

गिरफ्तार कर उसका चालान किया गया। वर्तमान में आरोपी नदीम जमानत पर चल रहा है। गैंगस्टर की रिपोर्ट की विवेचना माधोटांडा एसओ कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, सीओ आलोक सिंह, कोतवाल पूरनपुर राजीव कुमार शुक्ला के नेतृत्व में माधोटांडा एसओ अचल कुमार ने टीम के साथ नदीम के गांव शेरपुरकलां में स्थित घर को कुर्क कर लिया। उन्होंने बताया कि कुर्क घर की कीमत 15,89900 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले ढोल बजवाकर गांव में कुर्की की कार्रवाई की जानकारी लोगों को दी गई। उन्होंने बताया कि नदीम की एक बाइक एक महीने पहले और दूसरी बाइक तीन महीने पहले कुर्क की जा चुकी है। नदीम के घर कुर्की की कार्रवाई को लेकर आसपास के लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed