फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ganga Dashwara festival celebrated throughout the district, done charity charity

जिले भर में मनाया गया गंगा दशहरा पर्व, किया दान पुण्य

Sun, 04 Jun 2017 07:39 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sun, 04 Jun 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
Ganga Dashwara festival celebrated throughout the district, done charity charity
गंगा दहश्‍ाहरा पर स्‍ननान करते लाोग
 जिले भर में रविवार को गंगा दशहरा पर्व मनाया गया। श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों व घाटों पर स्नानादि कर दान पुण्य किया। इस दौरान कई स्थानों पर भंडारे भी हुए।
विज्ञापन

शहर के देवहा नदी तट स्थित ब्रहमचारी घाट पर रविवार भोर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। यहां श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान कर दान पुण्य किया। हालांकि इस बार नदी में पानी कम होने के चलते श्रद्धालुओं को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पर्व को लेकर शहर के कई स्थानों पर भंडारे हुए। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।  इधर गायत्री शक्ति पीठ पर गायत्री जयंती व गंगा दशहरा पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में माता गायत्री को आद्यशक्ति बताते हुए उनकी महानता पर प्रकाश डाला गया। गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का निर्वाण दिवस भी मनाया गया और उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का आहवान किया गया। दीक्षा वं विद्यारंभ संस्कार भी संपन्न हुए। इस दौरान पंचकुंडीय यज्ञ भी हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीनदयाल शर्मा ने किया। इस मौके पर नरायनलाल शर्मा, दीपक गौड़, दाताराम, गिरीश गुप्ता, विनोद पांडे, मुकेश पाठक, रविकांत, अनिल शर्मा, दीनानाथ आदि मौजूद रहे। इसके अलावा माधोटांडा स्थित गोमती उदगम स्थल पर विशाल मेला लगा। यहां भी श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर दानपुण्य किया।
विज्ञापन

पूरनपुर। गायत्री माता जयंती और गंगा दशहरा पर नगर के गायत्री मंदिर में यज्ञ व प्रसादपुर स्थित गोशाला में गोष्ठी, पांच कुंडीय यज्ञ, अखंड जप, भंडारा व एक आदर्श विवाह हुआ। गोष्ठी के दौरान पांच जून से गोशाला में होने वाले पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाने की तैयारी की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। पांच कुंडीय यज्ञ में गायत्री परिवार के लोगों ने आहुतियां दी। भंडारा में तमाम लोगों ने भोज किया। गायत्री परिजन तौलेराम पांडेय के सत्तर साल के होने पर उनकों सम्मानित किया गया। अनंतराम पालिया, सत्यप्रकाश शुक्ला, गोविंदराम, वीरेंद्र पांडेय, बैजनाथ सिंह, राजेश गुप्ता, जैतराम, कढेर सिंह, सर्वेश पांडेय, केशवराम वर्मा, नरेश शुक्ला, शशि गुप्ता, मिथलेश दीक्षित, तेजवती सिंह, संदीप खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। जेठ दशहरा पर गोपी टाकीज के सामने भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हरीशंकर श्रीवास्तव, रमेश चंद्र, केके श्रीवास्तव, रोहित, मोहित, शिखर, विकास, निक्की, राहुल, शिवम भोजवाल, अजीत, सुनील आदि का सहयोग रहा। गायत्री पीठ पर तहसील प्रभारी सत्यपाल यादव ने यज्ञ कराया। भंडारा भी हुआ। यहां देवकी नंदन गंगवार, प्रताप सिंह, मीरा सक्सेना, सुनीता गंगवार, शशिबाला, मीरा गंगवार आदि मौजूद रहे। गांव किशनी, इलाबांस देवल, बड़ागांव, लिलहर आदि स्थानों पर मेले लगे। बड़ास्थल मंदिर के सामने प्याऊ लगाकर राहगीरों को शरबत बांटा गया। यहां संतोष, अनूप, अनमोल, अनिल, हनी, सुमित, प्रताप, नीशू आदि मौजूद रहे।

दियोरिया। गांव बुहिता के मेले में विहिप कार्यकर्ताओं ने माला नदी में गंगा पूजन कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में उमाशंकर मौर्य, विभाग मंत्री विजय संघर्ष, राजकुमार, दोदराज,संतोष कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed