फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gandhi made the churning mass wedding

मेनका ने सामूहिक विवाह को लेकर किया मंथन

Sun, 28 Feb 2016 10:45 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 28 Feb 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Gandhi made the churning mass wedding
मोदी की रैली में जाने से पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने अपने अस्थाई आवास पर जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और बीसलपुर में सामूहिक विवाह कराने को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
विज्ञापन

रविवार की सुबह केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जन समस्याओं को जानें और उन्हें रजिस्टर में अंकित करें। उन्होंने पहले चरण में प्रत्येक ब्लॉक के 20-20 गांवों की समस्याएं और कराए जाने वाले विकास कार्यों की सूची 15 मार्च तक तैयार कर दिल्ली स्थित कार्यालय पर भेजने के निर्देश दिए। मेनका गांधी ने बीसलपुर में होने वाली सामूहिक शादियों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की, जिसमें अप्रैल के अंतिम हफ्ते में शादियों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इस बार 300 शादियां कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने एमएलसी प्रत्याशी जेपीएस राठौर को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं को जीजान से जुटने के निर्देश दिए। इस दौरान पीआरओ अश्वनी कुमार, स्वामी प्रवक्तानंद, चेयरमैन लल्लन जायसवाल, रेखा परिहार, प्रमोद अग्रवाल, देवेंद्र सिंह टोनी, प्रदीप मिश्रा, टीटू चौहान, परवेज अंसारी, सतनाम सिंह, सूरज शुक्ला, दीपक पांडेय, राजकुमार भारती, एमआर मलिक आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed