फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gandhi Jayanti celebrated with pomp in schools

स्कूलों में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती

Sun, 02 Oct 2022 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:29 AM IST
सार

शहर के स्कूलों में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्प्रिंगडेल कॉलेज में राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में बच्चों ने गांधी और शास्त्री जी का रूप धारण किया। कॉलेज पहुंची सीओ ट्रैफिक ज्योति यादव ने ट्रैफिक सप्ताह के विषय में जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।

विज्ञापन
Gandhi Jayanti celebrated with pomp in schools
शनिवार को जागरुकता रैली निकालते सेंट एलायसियस कॉलेज के विद्यार्थी।

विस्तार

बच्चों ने प्रभातफेरी निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन

पीलीभीत। शहर के स्कूलों में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूली बच्चों ने शहर में प्रभात फेरियां निकालीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत कई प्रतियोगिताएं भी र्हुइं।
गोस्वामी मॉम्स प्राइट स्कूल में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बच्चों की कई प्रतियोगिताएं हुईं। कक्षा प्लेग्रुप से केजी तक के बच्चों ने पेंट माय ड्रीम और एक से आठ तक के छात्रों ने क्ले क्लब गतिविधि में प्रतिभाग कर गांधी जी से संबंधित चित्रों को सुंदर रंगों से सजाया। प्लेग्रुप से मास्टर सात्विक, नर्सरी से मास्टर अनिरुद्ध, केजी से मिस अविशि पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रबंधक निशांत गोस्वामी और प्रधानाचार्या सोनिया गोस्वामी ने छात्रों को गांधी जयंती का महत्व बताया। सेंट एलॉयसिस कॉलेज की ओर से गांधी जयंती के उपलक्ष्य में एक दिन पहले जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। स्वच्छ भारत, जीवन को हां नशे को न, सड़क सुरक्षा और गांधी जी के ग्यारह प्रतिज्ञाओं पर छात्र-छात्राओं ने नारे लगाए। रैली आवास विकास कॉलोनी, यशवंतरी मंदिर के रास्ते होकर कॉलेज लौटकर समाप्त हुई। इसके बाद विशेष प्रार्थना सभा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य फादर शाजी क्रिस्टोफर ने बच्चों को गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बारे में बताया। स्प्रिंगडेल कॉलेज में राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में बच्चों ने गांधी और शास्त्री जी का रूप धारण किया। प्रधानाचार्य प्रिया आनंद ने गांधी जयंती का महत्व बताया गया। कॉलेज पहुंची सीओ ट्रैफिक ज्योति यादव ने ट्रैफिक सप्ताह के विषय में जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें। शैमरॉक किरन स्कूल में शनिवार गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का रूप धारण किया। प्रधानाचार्या अदिति सक्सेना ने बच्चों को जयंती का महत्व बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed