फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Games were played in the construction of the playground, competitions were held on paper.

Pilibhit News: खेल मैदान बनाने में हुआ खेल, कागजों पर हुईं प्रतियोगिताएं

Fri, 27 Feb 2026 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Games were played in the construction of the playground, competitions were held on paper.
उपमंडी स्थल में बनाया खेल मैदान। फाइल फोटो
पीलीभीत। गांवों में खेल मैदान बनाने में खेल कर दिया गया। सरकारी जमीन पर बने उपमंडी स्थल पर ही खेल मैदान का बोर्ड लगा दिया गया। खेल प्रतियोगिताएं कागजों पर ही हो रही हैं। इसके बाद भी अफसर बेपरवाह हैं। नियमानुसार सरकारी निर्माण पर ही दूसरा निर्माण नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

मनरेगा कार्याें में जमकर सेंधमारी की जा रही है। मनरेगा जिले की ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाए जाने में भी नियमों की अनदेखी कर कमाई का खेल खेला गया। एक खेल मैदान में करीब तीन से पांच लाख रुपये का बजट खर्च किया गया। ललौरीखेड़ा की ग्राम पंचायत पौटा कला में बनाया गया खेल मैदान इसका उदाहरण है। यह खेल मैदान सरकारी स्कूल के नजदीक उपमंडी स्थल में ही बना दिया गया। यहां साप्ताहिक बाजार लगती है। टिनशेड पड़ा है। बताया जा रहा है कि सरकारी निर्माण पर ही खेल मैदान का बोर्ड लगाकर रुपये निकाल लिए। इसके बाद भी अफसरों को पूरे मामले की जानकारी नहीं हो सकी। डीसी मनरेगा हेमंत यादव ने बताया कि मामले में बीडीओ को पत्र जारी किया गया, लेकिन अभी कोई जवाब नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed