{"_id":"648e05988788d7817f0b0d99","slug":"frustrated-by-the-complaint-the-secretary-was-accused-of-threatening-pilibhit-news-c-4-1-184585-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शिकायत से बौखलाए सचिव पर लगाया धमकवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शिकायत से बौखलाए सचिव पर लगाया धमकवाने का आरोप
विज्ञापन
जान का खतरा बताकर ग्रामीण ने एसपी से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। गांव के अपात्र लोगों से 20 - 20 हजार रुपये लेकर आवास का लाभ देने के मामले में शिकायत होने पर सचिव ने ग्रामीण को धमकवाना शुरू कर दिया। इससे ग्रामीण काफी भयभीत है। मामले की एसपी से शिकायत की गई है।
बरखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी के रहने वाले सोनू ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र में कहा है कि उन्होंने पांच जून को जिलाधिकारी से शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था ग्राम पंचायत सचिव ने 20 -20 हजार रुपये लेकर अपात्रों को आवास दे दिया है। आरोप है कि शिकायत होने से बौखलाए सचिव ने गांव के ही कुछ लोगों को भेज कर उसपर दबाव बनाया।
आरोप है कि उक्त लोगों ने धमकी दी है कि यदि शिकायत वापस नहीं ली तो जान से मार देंगे। इसको लेकर ग्रामीण काफी भयभीत है। पत्र में कहा है कि यदि उसके साथ कोई घटना होती है तो सचिव जिम्मेदार होंगे।