{"_id":"67e83606db359b322c0f839e","slug":"frustrated-by-his-fathers-scolding-for-asking-for-the-ring-the-son-along-with-two-of-his-friends-committed-theft-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-133273-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अंगूठी मांगने पर पिता की डांट से क्षुब्ध पुत्र ने दो दोस्तों के साथ मिलकर की थी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अंगूठी मांगने पर पिता की डांट से क्षुब्ध पुत्र ने दो दोस्तों के साथ मिलकर की थी चोरी
Sat, 29 Mar 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। घुंघचाई के समरिया ता. अजीतपुर में बंद मकान से नकदी समेत जेवरात चोरी होने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने वादी के पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर चोरी गई नकदी व सामान बरामद किया है। पुत्र ने भाई की शादी के लिए लाए जेवरात में एक अंगूठी मांगने पर पिता की डांट से क्षुब्ध होकर घटना को अंजाम दिया था।
शनिवार को एएसपी विक्रम दहिया ने पुलिस ने लाइन में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि समरिया ता. अजीतपुर निवासी कृष्णपाल ने घुंघचाई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बंद घर से सोने के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में पड़ोस में रह रहे दो लोगों को नामजद किया था।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो अहम तथ्य सामने आए। थाना पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने घुंघचाई के चंदौखा निवासी संजय कुमार वर्मा, पूरनपुर के कायस्थान मोहल्ला निवासी सर्वेश कुमार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने वादी के पुत्र अनुज कुमार के भी घटना में शामिल होने की बात बताई। पुलिस ने अनुज की धरपकड़ की। पूछताछ में अनुज ने बताया कि वह तीन भाई हैं। बड़े भाई की शादी के लिए आभूषण खरीदे गए थे। आभूषण में से एक अंगूठी उसने अपने पिता से मांगी थी।
इस पर पिता ने उसे डांट कर मना कर दिया था। इस बात से क्षुब्ध होकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। आरोपियों के पास से चोरी की 21,600 रुपये नकदी और 4.80 लाख रुपये की कीमत के आभूषण बरामद किए गए। खुलासे के बाद आरोपियाें को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। संवाद