फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   freedom figher death

आजाद हिंद फौज के सिपाही रहे दीदार सिंह की पत्नी का निधन

Sat, 15 Aug 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
freedom figher death
बीसलपुर। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की आजाद हिंद सेना के जांबाज सिपाही सरदार दीदार सिंह की पत्नी हरवंश कौर का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 97 वर्ष की थीं। राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। प्रोटोकाल के तहत तहसीलदार और पुलिस फोर्स ने पुष्पांजलि अर्पित कर सलामी दी।
विज्ञापन

वर्ष 1920 में जन्मे दीदार सिंह सुभाष चन्द्र बोस की आजाद हिंद फौज के सिपाही थे। अंग्रेजों के खिलाफ जंग में उन्हें दो गोली भी लगी थीं। इसके बाद अंग्रेज सरकार ने उन्हें बंदी बना लिया। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के कोड़े भी खाए और अपने घर परिवार से दूर रहे। जब दीदार सिंह घर से दूर थे तो उनकी पत्नी हरवंश कौर ने भी अंग्रेजी सरकार के खिलाफ मोर्चा संभाला और उनकी प्रताड़नाएं सहीं। दीदार सिंह के साथ हरवंश कौर भी उस कठिन दौर में हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे बुलंद करती रहीं। देश की आजादी की वर्षगांठ से एक दिन पूर्व 14 अगस्त सुबह करीब 11 बजे उन्होंने दुनिया से अंतिम विदाई ले ली। हरवंश कौर के निधन की सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। प्रोटोकाल के तहत तहसीलदार आशुतोष कुमार, पुलिस उपनिरीक्षक रामकुमार लहरी और स्थानीय लेखपाल ने दिवंगत के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। उन्हें पुलिस फोर्स ने सलामी दी। क्रांतिकारी विचार मंच के संरक्षक देवस्वरूप पटेल और प्रदेशाध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। हरवंश कौर अपने पीछे दो बेटे पाल सिंह और मस्सा सिंह सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। ज्येष्ठ पुत्र पाल सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed