{"_id":"69daaa706f7a0e3e5a0e4bfb","slug":"four-years-after-the-divorce-the-ex-husband-entered-the-house-and-assaulted-her-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-157194-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तलाक के चार साल बाद हुआ निकाह, पूर्व पति पक्ष ने घर में घुसकर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तलाक के चार साल बाद हुआ निकाह, पूर्व पति पक्ष ने घर में घुसकर की मारपीट
विज्ञापन
पीलीभीत। जहानाबाद थाना क्षेत्र में तलाक के चार साल बाद महिला के दोबारा निकाह करने पर पूर्व पति और उसके परिजनों ने उसकी ससुराल में घुसकर मारपीट और धमकी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर शनिवार को छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सरदारनगर निवासी इरम ने जहानाबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 26 सितंबर 2016 को गांव के ही रूस्तम के साथ हुई थी। उसके माता-पिता की पूर्व में ही मौत हो गई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। साथ ही वह जुआ खेलता था और घर में बाहरी लोगों को भी बैठाता था। इससे उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता रहा।
आरोप है कि 18 मई 2022 को आरोपी पति ने उसे तलाक दे दिया। इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी। करीब चार साल बाद उसके भाई ने पांच अप्रैल 2026 को उसका निकाह गांव के ही मोहम्मद दानिश के साथ कर दिया। आरोप है कि इस निकाह की जानकारी होने पर छह अप्रैल को पूर्व पति रूस्तम, उसका भाई सब्बर, फैज, सद्दाम, पिता अहमद खां और रहीस बानो जबरन उसकी ससुराल में घुस आए। वहां उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। संवाद