फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four thousand booth level officials will have darshan of Ramlala

Pilibhit News: चार हजार बूथ स्तर पदाधिकारी करेंगे रामलला के दर्शन

Fri, 23 Feb 2024 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Four thousand booth level officials will have darshan of Ramlala
प्रत्येक बूथ से तीन पदाधिकारी जाएंगे अयोध्या, दो मार्च काे रवाना होंगी 80 बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जिले के करीब चार हजार भाजपा कार्यकर्ता रामलला के दर्शन करेंगे। बूथ स्तरीय पदाधिकारियों का यह जत्था दो मार्च को अयोध्या जाएगा। संगठन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली हैं। दर्शन को जाने वाले कार्यकर्ताओं की सूची भी बन चुकी है। कार्यकर्ताओं को बसों से अयोध्या ले जाया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बताया कि बूथ पर जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारियों को अयोध्या दर्शन कराने की योजना बनी है। करीब चार हजार कार्यकर्ताओं को रामलला के दर्शन कराए जाएंगे। इनमें बूथ अध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। इनकी सूची बन चुकी है।
विज्ञापन

दो मार्च को 80 बसों से कार्यकर्ता अयोध्या जाएंगे। शाम तक पहुंचेेंगे और अगले दिन दर्शन कर वापसी करेंगे। बताया कि पहले 26 फरवरी को ही अयोध्या जाने की योजना थी। बाद में कुछ कारणवश इसे आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिले में करीब 15 सौ बूथ, प्रत्येक से तीन पदाधिकारी
जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले में 1521 बूथ हैं। प्रत्येक बूथ से बूथ अध्यक्ष समेत तीन पदाधिकारियों को अयोध्या दर्शन कराया जाएगा। इसकी तैयारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed