फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four people on motorcycles killed in two accidents

बरेली: दो हादसों में बाइक सवार चार लोगों की मौत, दो घायल; तेज रफ्तार ने छीनीं दशहरे की खुशियां

Wed, 21 Oct 2026 10:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 21 Oct 2026 10:22 AM IST
सार

बरेली जिले में दशहरा पर्व पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। ये सभी बाइक से अपने घर जा रहे थे। अंधेरे में तेज रफ्तार के कारण हादसे का शिकार हो गए।  

विज्ञापन
Four people on motorcycles killed in two accidents
सोनू, विष्णु और अंकित के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली जिले में मंगलवार रात हुए दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार की वजह से ही दोनों हादसे हुए। किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन


नवाबगंज थाना पुलिस के मुताबिक, हाफिजगंज के जासपुर गांव निवासी विष्णु (21) अपने चचेरे भाई सोनू (18) के साथ कस्बे में रामलीला मेला देखने आए थे। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। सुंदरी मार्ग पर पृथ्वीपुर नवदिया गांव के पास सामने से आ रही कंबाइन से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन सोनू को इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


शाही क्षेत्र में हुआ दूसरा हादसा 
दूसरी घटना शाही के सुल्तानपुर गांव के पास हुई। शीशगढ़ की ओर से आ रही बाइक ने एक ट्रक को ओवरटेक किया। इसी दौरान दुनका की ओर से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में ही बकैनिया वीरपुर निवासी अर्जुन (20) और दूसरी बाइक के सवार धनेटा निवासी अंकित (19) की मौत हो गई। सुल्तानपुर निवासी चंद्रपाल (22) और धनेटा निवासी राजेश (30) का इलाज चल रहा है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि मृतकों के परिवारों को जानकारी दे दी गई है।

Trending Videos

अंधेरे में तेज रफ्तार के कारण हुए हादसे
विजय और उल्लास के पर्व दशहरा की रात सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हुई तो चारों परिवारों की खुशियां काफूर हो गईं। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने संकरे रास्ते और अंधेरे को हादसे की वजह बताया। हेलमेट न होना और तेज रफ्तार भी घटना की वजह रही है।

सुल्तानपुर में हुई घटना में मृतक अंकित मौर्य चार भाई और एक बहन में दूसरे नंबर के थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। दूसरी बाइक पर सवार अर्जुन दो भाइयों व एक बहन में सबसे बड़े थे। उनकी बहन की शादी गांव सुल्तानपुर में चंद्रपाल के साथ तय की गई है।

मंगलवार रात सवा सात बजे वह चंद्रपाल के साथ दुनका से बाइक पर सुल्तानपुर लौट रहे थे। इसी दौरान अंकित मौर्य एवं राजेश की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में अंकित मौर्य व अर्जुन की जान चली गई। चंद्रपाल की हालत भी खराब है। दोनों के ही पास हेलमेट नहीं था। नवाबगंज की घटना में भी स्थिति लगभग यही बताई जा रही है।

स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग 
लोगों ने बताया कि सड़क की चौड़ाई कम होने की बजह से आए दिन यहां हादसे होते हैं। वर्ष 2011 में यह सड़क बनाई गई। सड़क संकरी मगर अच्छी हालत में है तो चालक वाहन तेजी से चलाते हैं। रात में सुनसान अंधेरी सड़क पर सामने से आ रहे वाहन का अंदाजा नहीं होता, तब वह हादसे के शिकार हो जाते हैं। सुल्तानपुर के ग्रामीण केशोराम ने सीओ मीरगंज अजय कुमार से मांग की कि स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed