फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four people have been booked for murdering a married woman by poisoning her.

Pilibhit News: विषाक्त पदार्थ देने से विवाहिता की हत्या का आरोप, चार के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 28 Jan 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 28 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Four people have been booked for murdering a married woman by poisoning her.
माधोटांडा। विवाहिता की मौत के मामले में ससुराल पक्ष पर विषाक्त पदार्थ देकर हत्या का आरोप लगाया है। निजी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम फैजुल्लागंज निवासी पुष्पा देवी ने बताया कि उसकी पुत्री मनीषा को गांव का ही सर्वेश कुमार उर्फ छोटू करीब छह माह पूर्व बहलाकर भगा ले गया था। इस मामले में माधोटांडा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने ढूंढने के बाद युवती के कोर्ट में बयान कराए थे। युवक के पक्ष में बयान देने पर कोर्ट के आदेश पर युवती को उसके साथ भेज दिया गया था। इसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी। दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे थे। उसकी पुत्री सर्वेश, उसकी पहली पत्नी शशीबाला, उसकी मां शकुंलता, उसके पिता राम विलास के साथ रहती थी। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व से उसके ससुराल के लोगों द्वारा पुत्री को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इससे वह परेशान रहती थी। आरोप है कि 25 जनवरी को दिन में उसे जानकारी मिली कि उसकी पुत्री ससुराल के लोगों ने विषाक्त पदार्थ खिला दिया। गंभीर हालत में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है। जब वह अस्पताल पहुंची तो वह मृतक अवस्था में मिली। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई पर अमल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed