फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four meat smugglers arrested in encounter, one shot in leg

Pilibhit News: मुठभेड़ में चार मांस तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में गोली लगी

Fri, 08 Sep 2023 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 08 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Four meat smugglers arrested in encounter, one shot in leg
मुठभेड़ के बाद गिरप्तार आरोपी ।
पूरनपुर। संरक्षित पशु काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर मांस तस्करों ने फायरिंग कर दी। एक फायर नगर चौकी इंचार्ज दीपचंद की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगा। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो शेरपुरकलां निवासी रिजवान दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दो तमंचे, पशु काटने के उपकरण व एक संरक्षित पशु बरामद हुआ।
विज्ञापन


सीओ आलोक सिंह ने बताया कि बुधवार रात गांव खमरिया पट्टी में वनकटी रेलवे पुलिया के पास संरक्षित पशु काटने की सूचना पर कोतवाल जगत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मांस तस्करों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग करना शुरू कर दी। एक फायर नगर चौकी इंचार्ज दीपचंद की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगा। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें शेरपुरकलां निवासी रिजवान पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

इस बीच सेहरामऊ और घुंघचाई एसओ को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर रिजवान के अलावा शेरपुर कलां के ही इरशाद, जाबिर व दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस, पशु हत्या के उपकरण, दो मोबाइल और एक जिंदा संरक्षित पशु बरामद हुआ। रिजवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

००००००
जाबिर व रिजवान पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे
सीओ ने बताया कि जाबिर खां पर एनडीपीएस, संरक्षित पशु की हत्या और रिजवान के खिलाफ आबकारी अधिनियम, संरक्षित पशु की हत्या, पशु क्रूरता, आर्म्स एक्ट के मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

मुठभेड़ के बाद गिरप्तार आरोपी ।

मुठभेड़ के बाद गिरप्तार आरोपी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed