फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four family members suffered burn injuries in a cylinder fire, brought under control by fire brigade

Pilibhit News: सिलिंडर में लगी आग से परिवार के चार सदस्य झुलसे, दमकल ने काबू पाया

Mon, 20 Oct 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 20 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Four family members suffered burn injuries in a cylinder fire, brought under control by fire brigade
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के छत्रपति शिवाजी कॉलोनी में रविवार सुबह एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। आग की लपटों में घर के गृहस्वामी सहित उनके तीन बच्चे झुलस गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

छत्रपति शिवाजी कॉलोनी निवासी विपिन कुमार के घर में रविवार सुबह उनकी 12 वर्षीय पुत्री तानिया किचन में कुछ बना रही थी। इस दौरान गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। आग की चिंगारियों ने देखते ही देखते पूरे किचन को घेर लिया। आग बुझाने का प्रयास करते हुए विपिन कुमार, तानिया, 9 वर्षीय पुत्र शिवम और 6 वर्षीय पुत्र सौरभ झुलस गए। आग और शोर-शराबे की सूचना पर कॉलोनी के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची थाना सुनगढ़ी पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से घर का अधिकांश घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने सभी झुलसे लोगों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। इंस्पेक्टर नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच फायर ब्रिगेड कर रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लगभग एक लाख रुपये का घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed